राजद के बाहुबली विधायक रीतलाल यादव ने दानापुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। एक बड़े बिल्डर ने रीतलाल यादव पर रंगदारी मांगने और उन्हें जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने उनके कई ठिकानों छापेमारी की थी।
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी को बड़ा झटका लगा है। लालू प्रसाद के करीबी माने जाने वाले दानापुर के RJD विधायक रीतलाल यादव ने अपने भाई के साथ दानापुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। दरअसल, एक बड़े बिल्डर ने रीतलाल यादव पर रंगदारी मांगने और उन्हें जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने उनके कई ठिकानों छापेमारी की थी। लेकिन छापेमारी के दौरान रीतलाल अपने घर पर मौजूद नहीं थे। पटना पुलिस रीतलाल यादव और उसके भाई की तलाश कर रही थी। वहीं, बुधवार को भाजपा ने सोशल मीडिया पर रीतलाल यादव को फरार घोषित किया था। आरजेडी विधायक रीतलाल राय के साथ चिक्कू यादव, पिंकू यादव और श्रवण यादव एवं अन्य सहयोगी ने भी दानापुर कोर्ट में सरेंडर किया। इस दौरान कोर्ट परिसर में गहमा-गहमी का माहौल है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही में पुलिस ने पटना से सटे दानापुर समेत कुछ अन्य जगहों पर राजद विधायक के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की थी।
