Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद.. दिनदहाड़े मुखिया की गोली मारकर हत्या …

बिहार के मधेपुरा से खबर आ रही जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े मुखिया की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी है. घटना की सूचना पाते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. ..

घटना मधेपुरा जिले की मुरलीगंज थाना क्षेत्र के दीनापट्टी सखुआ पंचायत का है जहां के मुखिया दिलीप कुमार को आज दिनदहाड़े बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने गोली मार दी. स्थानीय लोगों के अनुसार बताया गया कि दो बाइक पर सवार 5-6 की संख्या में अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. अपराधियों ने मुखिया दिलीप कुमार को 5 गोली मारी है जिससे 35 वर्षीय मुखिया की मौत मौके पर ही हो गई है..

वहीं घटना से इलाके में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है. परिजनों में कोहराम मच गया है, तो पंचायत में मातमी सन्नाटा छा गया. घटना की सूचना पाते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. हत्या किसने और क्यों की है फिलहाल इस मामले का अब तक कुछ स्पष्ट पता नहीं चल पाया है.

Related posts

दरभंगा में मुहर्रम के जुलूस में लहराया फिलिस्तीन का झंडा, वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

जब दरभंगा के बीजेपी सांसद गोपाल जी ठाकुर के बिगड़े बोल…

Bihar Now

“समझो समझाओ देश बचाओ” जागरूकता यात्रा में CAA को लेकर सरकार पर जमकर बरसे उपेंद्र कुशवाहा

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो