Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : गोपाल खेमका हत्याकांड में एनकाउंटर !… कुख्यात राजा को पुलिस ने किया ढेर…

इस वक्त की बड़ी खबर पटना से सामने आ रही जहां पूरे सिस्टम को हिला देने वाला चर्चित गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है…

पटना में शुक्रवार की रात को हुए कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड में शूटर उमेश यादव की गिरफ्तारी के बाद अब एनकाउंटर की खबर सामने आ रही है. एसटीएफ ने एक आरोपी को मुठभेड़ में गोली मारी है.

विकास उर्फ राजा नाम के अपराधी को गोली लगी है. पटना पुलिस और एसटीएफ की टीम ने सुबह-सुबह यह कार्रवाई की है. पटना के मलसलामी में यह मुठभेड़ हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को गोपाल खेमका की हत्या करने वाले शूटर उमेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. पुलिस ने उसे मलसलामी स्थित उसके घर के पास से ही उठाया था. उमेश यादव ने पूछताछ में कई लोगों के नाम उगले. जिसके बाद देर रात तक पटना के कई इलाकों में छापेमारी चली.

वहीं मंगलवार की सुबह मलसमाली में ही पुलिस और एक आरोपी विकास के बीच मुठभेड़ हो गयी. इस दौरान पुलिस ने भी गोली चलायी, जो आरोपी विकास को लगी है. पुलिस की ओर से अभी इस मुठभेड़ की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है. लेकिन चर्चा है कि अपराधी की मौत हो गयी है.

Related posts

‘नीतीश को गाली देने के बजाए उनका लॉकेट पहनकर घूमें लालू-तेजस्वी’ गिरिराज सिंह का तीखा हमला

Bihar Now

देखिए नीतीश जी, आपके आदेश के बावजूद पदाधिकारी ने जारी की पास…BJP विधायक ने अपनी बेटी को कोटा से सड़क के रास्ते लाया पटना ?…

Bihar Now

Breaking: अखिलेश प्रसाद सिंह को मिली बिहार कांग्रेस की कमान, मदन मोहन झा के कार्यकाल खत्म होने पर आलाकमान ने लिया फैसला…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो