बड़ी खबर गया से आ रही है.जहां एक बोलेरो गाड़ी में एक युवक की जली हुई लाश मिली है.बोलेरो गाड़ी भी पूरी तरह से जली हुई है. आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को गाड़ी में रख दिया गया है उसके बाद गाड़ी में भी आग लगा दिया गया है. हाला की मौत संदेहास्पद बना हुआ है.
घटना गया जिले के अतरी थाना के तपस्वी नगर और मिर्चाई गंज गांव के पास घटी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय अतरी थाना के पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई है. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेजा गया है. वहीं पुलिस बोलेरो वाहन मालिक की जांच में जुट गई है.
