बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस ने मुठभेड़ में कुख्यात ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मनोज शाह को पकड़ा। सिटी एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि तस्कर मनोज ने पुलिस के एक अधिकारी की पिस्टल छीनी और वहां से भागने की कोशिश की।
पुलिस ने बचाव करते हुए फायरिंग की। इस दौरान पुलिस की एक गोली मनोज शाह के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दो गोलियां चलाई गई थी। पुलिस ने तस्कर मनोज को गिरफ्तार कर लिया है और इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
