Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में बेखौफ अपराधी !… फिल्मी अंदाज में युवक का अपहरण, पुलिस की तत्परता से अपराधियों के मंसूबे पर फिरा पानी… दो गिरफ्तार,तीन मौके से फरार !…

दरभंगा – जिले के पतोर ओपी क्षेत्र स्थित खैरा गांव से एक युवक को स्कार्पियो सवार बदमाशों ने बीती शाम अपहरण कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कप मच गया। जिले के कई थानो की पुलिस ने नाका बंदी कर चेकिंग अभियान शुरू दिया।

चेकिंग के क्रम में लहेरियासराय थान पुलिस ने पंडासराय मुहल्ले से गुजर रही एक स्कार्पियो को रोक जाँच की तो अपहृत युवक बैठा पाया गया जिसे सकुशल पुलिस ने बरामद कर लिया। साथ ही दो बदमाश को स्कार्पियो से गिरफ्तार कर स्कार्पियो को जप्त कर लिया। जबकि शेष तीन बदमाश साथ चल रही एक और स्कॉर्पियो से फरार हो गए।जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अपह्रत विकास व उनके दो साथी एक बाइक पर सवार होकर अपने गांव खैरा से उघरा गांव जा रहे थे। उसी क्रम में रास्ते मे उजले रंग की एक स्कार्पियो में सवार बदमाश ने स्कार्पिओ से ही बाइक पर ताबड़तोड़ डंडे चलाए, जिससे बाइक चला रहे साथी भैरव सदा के सिर में काफी चाेट लग गई।

बावजूद भैरव अपने एक साथी सहित भाग निकला। लेकिन घटना क्रम में बाइक का बैलेंस बिगड़ने से पीछे बैठा विकास गिर गया जिसके बाद बदमाशो ने विकास काे अपने कब्जे में लेकर स्कार्पियाे से भाग निकले। जिसके बाद भागे युवकाें ने घटना की जानकारी विकास के परिजनाें काे दी।परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए पूरे इलाके की नाकेबंदी कर दी जिससे बदमाश पकड़े जा सके।

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान बहादुरपुर थाना क्षेत्र के तारालाही निवासी राकेश यादव और राजा कुमार ठाकुर के रूप में हुई है। बचे शेष बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

अपहृत युवक ने बताया कि उसे सभी आरोपितों ने गांव के पास ही जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया। वे लोग कौन थे मैं नहीं पहचान रहा हूं। बरामद युवक अपने आप को हीरा व्यवसायी बता रहा है। फिलहाल पुलिस कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है।

 

Related posts

अमित शाह के बिहार दौरे से पहले प्रशांत किशोर ने क्यों कहा पलटीमार? BJP और कांग्रेस को बताया एक समान

Bihar Now

क्राइम से कराहता बिहार, कहां है “सु”शासन‌ की सरकार❓… पटना में फिर गैराज संचालक को अपराधियों ने गोलियों से भूना !….

Bihar Now

DM ने औचक निरीक्षण के दौरान लगा दी शिक्षकों की क्लास… डीएम के सवाल पूछने पर शिक्षक ने साधी चुप्पी….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो