Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

बिहार में बेखौफ अपराधी, हथियार के बल पर बंधक बनाकर की लूटपाट..

बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है । घटना रतनपुर ओपी क्षेत्र के हीरा लाल चौक की है। लूटपाट के दौरान अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसाई समेत उसके पूरे परिवार को बंधक बना लिया तथा लूट का विरोध करने पर चाकू से हमला कर स्वर्ण व्यवसाई राजीव मंडल को गंभीर रूप से घायल कर दिया। लूट की इस बड़ी वारदात के बाद एक तरफ जहां पुलिस पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं तो वहीं लोगों में खौफ का माहौल व्याप्त है ।

बताया जा रहा है कि आज सुबह स्वर्ण व्यवसाई राजीव मंडल अपने घर में परिजनों के साथ बैठे हुए थे उसी वक्त नकाबपोश अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसाई के घर में दस्तक दी । राजीव मंडल के परिजनों ने समझा की कामवाली बाई काम पर आई है और उन्होंने दरवाजा खोल दिया। जैसे ही स्वर्ण व्यवसाई के परिजनों ने दरवाजा खोला वैसे ही तकरीबन 5 की संख्या में नकाबपोश अपराधि अंदर घुस गए और पूरे परिवार को बंधक बना लिया।

इस दौरान अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसाई राजीव मंडल के मुंह में कपड़ा देकर टेप लगा दिया और परिजनों से लॉकर की चाबी मांगने लगे । जिस जिस लॉकर का चाबी मिला उसे अपराधियों ने खोलकर सारा सामान ले लिया साथ ही साथ जो लॉकर नहीं खुले उनको तोड़कर अपराधियों के द्वारा लूट की इस बड़ी घटना को अंजाम दिया गया ।

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

 

Related posts

शहरी जलापूर्त्ति योजना की प्रगति असंतोषजनक – DM

Bihar Now

New Zealand Online Pokies Sites

Bihar Now

Axe Casino Welcome Offer 2026 Uk Best Signup Deal Today

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो