Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में बेखौफ अपराधी !… हाजीपुर कोर्ट के मुंशी को अपराधियों ने की गोली मारकर हत्या…

हाजीपुर मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग के सराय NH पर बाइक सवार दो अपराधियों ने हाजीपुर सिविल कोर्ट में तैनात मुंशी की गोली मारकर हत्या कर दिया गया है। अपराधियों के द्वारा पांच फायरिंग की गई है । जिसमें मुंशी को गोली लग गई है। और घटनास्थल हीं मौत हो गया है।

घटना सराय थाना क्षेत्र की है। घटना की सूचना पाकर सराय थाने की पुलिस अधिकारी शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दी है। और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। मृतक महुआ थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी राजमंगल राय के 25 पूत्र रंजन कुमार है। जो की दो भाई में सबसे छोटा था और दो साल पहले शादी हुई थी। जिसके एक साल का एक बेटा भी है।

मृतक मुजफ्फरपुर लॉ कॉलेज में फाइनल सत्र का स्टूडेंट था । इसी दरमियान हाजीपुर सिविल कोर्ट में रहकर पांच साल से मुंशी का काम कर रहा था। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद की है।

घटनास्थल पर चश्मजीद सुनील कुमार सिंह ने बताया कि वे मृतक रंजन के बाइक पर सवार होकर वो भी कोर्ट में ही घर से भी हाजीपुर आ रहे थे इसी दौरान हाजीपुर मुजफ्फरपुर मार्ग स्थित लाल कोठी लाइन होटल के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने रंजन पर अंधाधुन फायरिंग कर दिया था इसी दौरान वे गाड़ी से कूदकर जान बचाया है। इधर घटना के बाद उसके परिजनों में कोहराम मच गया है परिवार के लोगों को उसकी मौत की सूचना मिलते ही सभी सदर अस्पताल पहुंचे जहां सभी का रो रो कर बुरा हाल है। इस घटना को लेकर सिविल कोर्ट हाजीपुर के अधिवक्ता संघ में आक्रोश का माहौल है।

*आज दिनांक-17.01.2024 को सुबह करीब 11:00 बजे सराय थानान्तर्गत लालकोठी होटल के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा गोली चलाई गई, जिसमें मोटरसाइकिल पर जा रहें एक व्यक्ति जिनका नाम रंजन कुमार, पे०-राममंगल राय, सा०-पहाड़पुर, थाना-महुआ, जिला-वैशाली की मृत्यु हो गई है।

उक्त घटित घटना के संबंध में स्थानीय पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर अपराधियों के भागने के दिशा में लगे सी०सी०टी०वी० से फुटेज प्राप्त कर लिया गया है, जिसकी पहचान कर गिरफ्तारी हेतु लागातार छापामारी की जा रही है। वर्तमान में स्थिति सामान्य है।

Related posts

DGP से गुहार लगाने के अगले ही दिन हो गई विनीत की हत्या ,मर्डर पर मुजफ्फरपुर पुलिस मौन !

Bihar Now

बिहार में शराबबंदी खत्म करने का सीएम नीतीश कुमार से आग्रह, शराब कंपनियों के संगठन(CIABC) ने सीएम को लिखा पत्र…

Bihar Now

बिहार को सर्वोत्तम मुर्गीपालन राज्य पुरस्कार से किया गया सम्मानित…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो