Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

बिहार में हैवानियत की हदें पार !.. घर से उठाकर नाबालिग से गैंगरेप, पिलाया जहर, हालत नाजुक… “सु”शासन पर सवाल ? …

Lबड़ी खबर वैशाली से है, जहां हैवानियत की हद पार करने वाली एक खबरें सामने आई है… वैशाली में 17 साल की लड़की से गैंगरेप हुआ है… जानकारी के मुताबिक, 4 से 5 आरोपियों ने लड़की को जान से मारने की भी कोशिश की … उसे जहर पिलाया गया… मामला जिले के बलीगांव थाना क्षेत्र का है….

गुरुवार देर रात लड़की के साथ गैंगरेप हुआ है… नाबालिग को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है….

बताया जा रहा है कि देर रात खटखटाने की आवाज सुनकर लड़की ने दरवाजा खोला… घर के बाहर 5 लड़के थे .. वो उसे उठाकर घर से 500 मीटर की दूरी पर ले गए और गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया… इस दौरान घर के सभी लोग सो रहे थे …

लड़की जब वापस घर आई, तो पूरी बात परिवार वालों को बताई और बेहोश हो गई… जिसके बाद परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी .. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है …. पुलिस ने 4 संदिग्ध को इस मामले में गिरफ्तार किया है ….

Related posts

बाढ़ की विभीषिका में बेवस बिहार की जनता, चैन की बंशी बजाने में मशगूल है बिहार की सरकार – पप्पू यादव…

Bihar Now

“सु”शासन की पुलिस इतनी सुस्त क्यों ?… क्या ऐसे काम करती है दरभंगा की पुलिस ?…

Bihar Now

मैथिली छठ गीत के दो गाने रिलीज, लेखिका शोभना ठाकुर ने लिखी मनमोहक गीत…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो