Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

बिहार में होगी बम्पर बहाली… तीन विभागों में 5 हजार से अधिक नए पद की स्वीकृति… नीतीश कैबिनेट में 35 एजेंडों पर लगी मुहर…

बिहार में बम्पर बहाली होगी। तीन विभागों में 5 हजार से अधिक नए पद की स्वीकृत दी गयी है। नीतीश कैबिनेट ने आज 35 एजेंडों पर मुहर लगाई है।

आज विधि विज्ञान प्रयोगशाला, IGIMS और नगर निकाय में नए पदों की स्वीकृत दी गयी है। सबसे अधिक नगर विकास विभाग द्वारा गठित नए नगर निकायों के लिए पद स्वीकृत किये गए हैं

बिहार कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि अब बिहार के 9 जगहों पर विधि विज्ञान प्रयोगशाला की स्थापना की जाएगी। अपराधिक घटनाओं से संबंधित प्रदर्श की जांच को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए तथा घटनास्थल पर कम समय में पहुंचने के उद्देश्य से बिहार में 9 क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला की स्थापना की जाएगी।इसके लिए पद सृजन तथा बिहार पुलिस अकादमी राजगीर में पूर्व से स्थापित क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला के लिए राजपत्रित अराजपत्रित कोटि के कुल 218 पदों के सृजन के प्रस्ताव पर मुहर लगी है। इसके अलावे पटना इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान मैं पोस्टग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ़ डेंटल एजुकेशन एंड रिसर्च के लिए शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक के कुल 131 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट के लिए विभिन्न विभागों के शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक के कुल 272 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है।

Related posts

UPSC फाइनल परीक्षा में चाणक्या IAS एकेडमी का जलवा कायम, कई छात्रों ने फिर मारी बाजी… बड़े पैमाने पर संस्थान के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम …

Bihar Now

पति के घर से निकालने की शिकायत सुनते ही मुख्यमंत्री ने‌ अधिकारी को बुलाया …कहां – लड़की कम उम्र की है,पति घर से निकाल दिया है … तुरंत दिखवाइए …

Bihar Now

बिहार में फिर एनकाउंटर !… एनकाउंटर के दौरान ड्रग्स तस्कर को लगी गोली, गिरफ्तार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो