Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में NDA में सीट शेयरिंग का ऐलान, चिराग पासवान को मिली 5 सीटें, पशुपति OUT !…

बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीटों पर सहमति बन गई है. बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी (आर) और हम ने सोमवार  इसकी आधिकारिक घोषणा की.

बीजेपी 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. यानि बड़े भाई की भूमिका में होगी. वहीं 16 सीटों पर नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) चुनाव लड़ेगी. समझौते के तहत चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (आर) 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहीं जीतन राम मांझी की पार्टी हम एक सीट पर चुनाव लड़ेगी. एक सीट उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा को दी जाएगी.

सीटों की घोषणा करते हुए जेडीयू के सांसद संजय झा ने कहा कि बिहार में एकतरफा लहर है. विपक्ष में अभी तक कोई तैयारी नहीं है. हमारी सारी तैयारी हो गई है. हम सब मिलकर 40 की 40 सीट जीतेंगे.

2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए ने कुल 40 सीटों में से 39 सीटों पर जीत दर्ज की थी. बीजेपी और जेडीयू 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ी थी. वहीं एलजेपी ने 6 सीटों पर मैदान में उतरी थी.

एनडीए में सीटों का बटवारा

#बीजेपी की 17 सीटें
पश्चिमी चंपारण ,पूर्वी चंपारण ,औरंगाबाद, मधुबनी ,अररिया ,दरभंगा , मुजफ्फरपुर महाराजगंज ,सारण ,उजियारपुर , बेगूसराय ,नवादा ,पटना साहिब ,पाटलिपुत्र ,आरा ,बक्सर और सासाराम

#जेडीयू की 16 सीटें
जेडीयू वाल्मीकि ,नगर सीतामढ़ी ,झंझारपुर ,सुपौल ,किशनगंज ,कटिहार पूर्णिया , मधेपुरा ,गोपालगंज ,सिवान भागलपुर ,बांका ,मुंगेर ,नालंदा ,जहानाबाद और शिवहर

#लोकजनशक्तिपार्टी वैशाली, हाजीपुर समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई

#हम पार्टी गया और राष्ट्रीय लोक मोर्चा काराकाट

 

Related posts

घरेलू विवाद में एक शख्स ने फहले अपनी मां की पिटाई की, फिर खुद कर लिया खुदकुशी…

Bihar Now

Breaking : भोजपुर में युवा नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी… “सु”शासन पर सवाल ?…

Bihar Now

“नीतीश सरकार का राक्षस राज” !… NMCH अस्पताल में शव की “आंख” हो गई गायब… चूहे ने खाई शव की आंखें – अस्पताल प्रशासन…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो