Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

बिहार विधानसभा उपचुनाव के लिए NDA उम्मीदवारों ने किया नामांकन, दोनों जगहों पर NDA नेताओं का दिखा जबरदस्त जुटान…

बिहार में विधानसभा की 2 सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं. एनडीए की तरफ से तारापुर विधानसभा सीट से राजीव कुमार सिंह और कुशेश्वरस्थान विधासनभा सीट से अमन भूषण हजारी ने आज नामांकन दाखिल किया. दोनों जगहों पर एनडीए नेताओं का जुटान देखने को मिला.

तारापुर में जदयू प्रत्याशी के नामांकन के मौके पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज और एनडीए के अन्य नेता मौजूद रहे.

वहीं, कुशेश्वरस्थान से जदयू के अमन हजारी के नामांकन के मौके पर केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे. आरसीपी सिंह के अलावा जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, शिक्षा मंत्री विजय चौधरी, संजय झा, मदन सहनी के साथ भाजपा प्रतिनिधि के रूप में श्रम संसाधन मंत्री जीवेश कुमार और वीआईपी के प्रतिनिधि के तौर पर पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी मौजूद रहे.

आपको बता दें कि इन दोनों सीटों पर जेडीयू का कब्जा रहा है. लिहाजा दोनों सीटों पर जेडीयू के ही उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हुई है. कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट से विधायक रहे दिवंगत शशिभूषण हजारी के बेटे अमन हजारी को जदयू उम्मीदवार बनाया गया है.

वहीं, तारापुर विधानसभा सीट मेवालाल चौधरी के निधन के बाद खाली हुई थी. इस सीट राजीव कुमार सिंह तारापुर से जेडीयू के उम्मीदवार बनाये गए हैं . राजीव कुमार सिंह कुशवाहा जाति से आते हैं और वह तीन बार पहले विधानसभा चुनाव सीट से लड़ चुके हैं. लेकिन हार नसीब हुई है.

बता दें कि निर्वाचन आयोग की ओर से बिहार विधानसभा की दो सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है. भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक कुशेश्‍वरस्‍थान और तारापुर पर होने वाले मतदान का परिणाम 2 नवंबर को आएगा. इन दोनों सीटों के लिए 1 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा.

8 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे. 11 अक्टूबर को स्क्रूटनी होगी जबकि 16 अक्टूबर तक कैंडिडेट्स अपना नाम वापस ले सकते हैं. 30 को वोटिंग के बाद 2 नवंबर को रिजल्ट आएगा…

Related posts

नीट की परीक्षा देने वाली छात्रा की मौत, एग्जाम के बाद हुआ था कोरोना,घर के दो सदस्य हैं कोरोना पाज़िटिव…

Bihar Now

सुपर स्टार राकेश मिश्रा का छठ गीत “पहिला छठ” रिलीज के साथ हुआ वायरल…

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो