Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

बिहार विधानसभा में विधायकों की पिटाई मामले में DGP का बड़ा बयान…दोषी पुलिसकर्मी पर होगी कार्रवाई..

बिहार विधानसभा में विधायकों की पिटाई मामले में पुलिस को नीतीश कुमार की क्लिन चीट और तेजस्वी के प्रहार के बीच बिहार के  DGP  ने बड़ा बयान दिया है.. DGP एस के सिंघल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि दोषी पुलिसकर्मी को चिंहित कर कार्रवाई की जाएगी…

बिहार के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद और पुलिस के मुखिया एसके सिंघल ने संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेस कर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिन पुलिसवालों ने विधायकों के खिलाफ आवश्यकता से अधिक बल का प्रयोग किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

गंभीर मामले पर बिहार के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद और डीजीपी एसके सिंघल ने संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेस किया. अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि बिहार विधानसभा के परिसर में वहां के अध्यक्ष के आदेश पर बाहर से पुलिसबल को भेजा गया था. ताकि वे सदन में मार्शल को असिस्ट कर सके.

लेकिन फिर भी अगर वहां किसी भी पुलिसवाले ने आवश्यकता से अधिक विधायकों के खिलाफ बल का प्रयोग किया तो उनके खिलाफ निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी. लेकिन इसके लिए खुद विधानसभा के स्पीकर को ही कहना पडेगा क्योंकि ये उनके अधिकार क्षेत्र में आता है. अगर वो जांच की बात कहेंगे तब ही दोषी पुलिसवालों के खिलाफ एक्शन लिया जायेगा.

डीजीपी एसके सिंघल ने भी गृह सचिव की बात को दुहराते हुए कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर ही इस मामले की जांच की जाएगी. उन्होंने ये भी कहा कि मीडिया फुटेज या अन्य किसी भी व्यक्ति के आरोपों को लेकर अब तक पुलिस की ओर से कोई भी जांच की पहल नहीं की गई है.

चूंकि ये घटना विधानसभा में हुई और उन्होंने किया, जिन्हें खुद वहां के स्पीकर ने बुलाया. तो ऐसे में स्पीकर विजय सिन्हा के आदेश पर ही जांच या कार्रवाई की जाएगी.

 

 

 

 

 

 

­

Related posts

अपराधी पकड़वाइए, 50 हजार का इनाम पाइए…DGP ने जारी किया आर्डर…

Bihar Now

विपक्षी एकता को कांग्रेस तवज्जो नहीं दे रही, पटना में होने वाली बैठक से बिहार को क्या लाभ : विजय सिन्हा

Bihar Now

51 हजार 389 शिक्षकों को आज CM नीतीश कुमार ने बांटा नियुक्ति पत्र… महिलाओं पर फिर ये क्या बोल गए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो