Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार सरकार को 10 हजार फेस मास्क सहयोग करेंगे युवा जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष…

युवा जद यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार ने वैश्विक बीमारी कोरोना के खिलाफ बिहार सरकार द्वारा जारी जंग में सहयोग करते हुए अपने व्यक्तिगत कोष से बिहार सरकार को दस हजार मास्क (Approved 3 ply Face Mask) देने की घोषणा की ।

उन्होंने कहा कि विपदा में राज्य सरकार को सहयोग करना हर नागरिक का फर्ज बनता है इसलिए मैंने अपनी क्षमता से ये मास्क सरकार को देने का निर्णय किया । साथ ही माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में राज्य में जिस प्रकार से इस गम्भीर समस्या के लिए ज़मीनी स्तर पर काम किया गया है साथ ही जिस प्रकार से जनता को घर तक आवश्यक सामग्रियों की पूर्ति की जा रही है, ये व्यवस्था सुनिश्चित कराना काबिले तारिफ कार्य है ।

उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी राज्य के सभी नागरिकों को इस महामारी से बचाने के लिए हर परिस्थितियों पर खुद नजर रखे हुए हैं और हमलोग इस महामारी पर जरुर विजय प्राप्त करेंगे ।
ये जानकारी युवा जद यू के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार झा ने दिया ।

Related posts

“संजय झा को कौन जानता है, वो कब के नेता हैं, वो आए कब हैं… जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा पर तेजस्वी का बड़ा हमला…

Bihar Now

दरभंगा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी !… 48 घंटे के अंदर मुकेश सहनी के पिता की हत्या मामले का किया उद्भेदन, किया बड़ा खुलासा…

Bihar Now

कांग्रेस विधानमंडल दल के नए नेता के रूप में चुने गए डॉ शकील अहमद खान, अजीत शर्मा की छुट्टी…

Bihar Now