Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

बिहार : DEO के आवास पर निगरानी विभाग की छापेमारी, भारी मात्रा में नोट बरामद…

बड़ी खबर बेतिया से सामने आ रही है, जहां DEO के घर निगरानी विभाग की छापेमारी चल रही है …

पश्चिम चंपारण में बुधवार को निगरानी विभाग ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) रजनीशकांत प्रविण के आवास पर छापेमारी की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, DEO के बेतिया सरिसवा रोड स्थित किराए के मकान पर सुबह से ही निगरानी विभाग के अधिकारियों की टीम छापेमारी कर रही है।

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे ढाला के पास स्थित आवास पर की जा रही इस छापेमारी के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। हालांकि, निगरानी विभाग की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि किस मामले में यह छापेमारी की जा रही है।

छापेमारी की कार्रवाई जारी है और विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद है। स्थानीय प्रशासन ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की है।

Related posts

शिक्षकों की छुट्टी पर सियासत !… शिक्षकों को मिला तेजस्वी का साथ, पूछा – शिक्षकों की जान लेने के लिए नीतीश सरकार आमदा क्यों ?…

Bihar Now

भोज के लिए दही लेकर आने के दौरान दर्दनाक हादसा, 4 की मौत…

Bihar Now

“15 जून को महागठबंधन के धरना में कांग्रेस होगी शामिल”… शीर्ष नेतृत्व ने लिया निर्णय…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो