Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बेगूसराय के चेरिया गांव में मतदान का बहिष्कार,गंडक नदी पर पुल नहीं बनने से नाराज हैं लोग…

बेगूसराय में बछवारा विधानसभा के भगवानपुर प्रखंड के चेरिया गांव के लोगों ने गंडक नदी पर पुल नहीं बनने से नाराज होकर मतदान का बहिष्कार कर दिया है, अभी तक एक भी मतदाता मतदान केंद्र पर मतदान करने नहीं पहुंचे हैं।

आप तस्वीरों में देख सकते हैं मतदान केंद्रों पर मतदान पदाधिकारी, सुरक्षा बल तैनात हैं लेकिन एक भी मतदाता मतदान करने नहीं पहुंचे हैं । प्रशासन के द्वारा ग्रामीणों से मतदान करने की अपील की जा रही है लेकिन एक भी मतदाता मतदान करने को तैयार नहीं है। इन लोगों की मांग है कि चेरिया गांव में गंडक नदी पर पुल की डिमांड वर्षों से है लेकिन 15 साल से नीतीश शासन में भी इस गंडक नदी पर पुल नहीं बना है इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

पुल नहीं बनने से नाराज लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया है, लोगों ने पहले से ही गांव में बैनर लगाकर वोट बहिष्कार की बात कही थी और आज मतदान के दिन दोपहर तक एक भी मतदाता मतदान करने नहीं पहुंचे हैं।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

, पूर्या्ाा्

Related posts

तेजस्वी यादव का “नायक” अंदाज !… SKMCH का औचक निरीक्षण … कुव्यवस्था देख बिफरे तेजस्वी, कहा – काम नहीं, तो होगी कार्रवाई….

Bihar Now

बिहार कैबिनेट में 24 एजेंडों पर लगी मुहर, सीतामढ़ी में जानकी मंदिर को मिला 883 करोड़…

Bihar Now

फगू चौहान को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो