Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

बेगूसराय में शिवलिंग तोड़े जाने पर बवाल, स्थिति तनावपूर्ण… मौके पर पहुंचे गिरिराज सिंह…

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय में शिवलिंग तोड़े जाने के बाद बवाल हो गया है। घटना लाखो सहायक थाना क्षेत्र के खातोपुर चौक के समीप की है। शिवलिंग तोड़े जाने से आक्रोशित लोगों ने आरोपित के दुकान में तोड़फोड़ किया तथा उसके गिरफ्तारी की मांग को लेकर एनएच-31 फोरलेन को जामकर यातायात ठप कर दिया।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है खातोपुर चौक के समीप 1944 से ही मंदिर में शिवलिंग स्थापित है। शिव मंदिर के आसपास मुस्लिम समुदाय की बड़ी आबादी है तथा बगल में ही मुर्गा एवं मीट आदि की दुकान है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि मुस्लिम समुदाय के लोग मंदिर में बैठकर दारू पीते हैं। मुर्गा और मांस का अवशेष मंदिर परिसर में फेंक कर बराबर अपवित्र करते रहते हैं। जिसका कई बार विरोध किया गया लेकिन कोई कुछ सुनने को तैयार नहीं है। लोगों का आरोप है कि रात भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मंदिर में बैठकर दारू पिया और शिवलिंग को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने पर गाली गलौज की गई। आरोपी को चिन्हित कर लिया गया है। इसके बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

समाचार भेजे जाने तक एनएच को जाम कर लोग आरोपित की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं, स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। आसपास की सभी दुकानें बंद है। लोगों का कहना है कि आरोपित की गिरफ्तारी तक यातायात ठप रहेगा। पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों को समझने का प्रयास कर रही है लेकिन आम लोगों का आक्रोश शांत नहीं हो रहा है।

एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि रात करीब 11:05 बजे सूचना मिली की मंदिर के शिवलिंग का एक भाग टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही लाखो थानाध्यक्ष सशस्त्र बल के साथ दस मिनट के अंदर शिव मंदिर पहुंची और सूचना का सत्यापन किया।

शिवलिंग को यथावत करने का प्रयास किया जा रहा है। आस-पास के सीसीटीवी की जांच पड़ताल की जा रही है। विधि-व्यवस्था के दृष्टिकोण से आवश्यक अग्रिम कार्रवाई, एफआईआर एवं अनुसंधान किया जा रहा है..

वहीं घटनास्थल पर केंद्रीय मंत्री व सांसद गिरिराज सिंह पहुंचे हैं … शिवलिंग टूटने की खबर मिलते‌ ही मौके पर गिरिराज सिंह पहुंचकर लोगों से बात किए साथ ही नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है …

 

Related posts

Breaking : नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, सरकार बनाने का दावा पेश ….

Bihar Now

कर्नाटक चुनाव नतीजों पर ललन‌ सिंह का बड़ा बयान… कहा – ये सिर्फ परिणाम नहीं, पूरे देश के लिए एक संदेश है…

Bihar Now

PM के साथ बैठक के लिए कोरोना का बहाना !…. मगर हस्तकरघा दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम नीतीश कुमार … सियासी बदलाव के संकेत तो नहीं ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो