Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

बेगूसराय में 10वीं के छात्र की अपहरण के बाद हत्या, ट्यूशन पढ़ने गया था छात्र.. ­

बेगूसराय : बिहार में हाल के दिनों में जिस तरह से अपराध की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है उससे सरकार के दावे पर सवाल उठने लगे हैं। कोई भी दिन ऐसा नहीं गुजरता जब लोगों की हत्या न हो रही हो।

ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है, जहां पुलिस को चुनौती देते हुए बदमाशों ने 10वीं के एक छात्र की अपहरण के बाद हत्या कर सनसनी फैला दी। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है।

मृतक छात्र की पहचान कैंथमा मोहल्ला निवासी प्रवीण कुमार के 15 वर्षीय बेटे कन्हैया कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कन्हैया रविवार को ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला था लेकिन वापस लौटकर घर नहीं आया। बदमाशों ने कन्हैया का अपहरण करने के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और शव को केला के बगान में स्थित बोरिंग के साइफन में फेंक दिया। परिजनों ने बताया की कन्हैया रविवार को शहर के महिला कॉलेज के पास स्थित एक कोचिंग में ट्यूशन पढ़ने गया था। कोचिंग से छूटने के बाद उसकी अपनी दादी से बात हुई थी लेकिन वह घर नहीं पहुंचा।

उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कन्हैया के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने मोहल्ले की सड़क पर खून के निशान पाए हैं। संभावना जताई जा रही है कि खून कन्हैया के ही हैं, अपराधियों ने सड़क पर उसकी हत्या करने के बाद शव को केला के बागान में ले जाकर फेंक दिया है। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंलाल रही है और हर बार की तरफ इस बार भी अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।

­

Related posts

पीएम नरेंद्र मोदी से तेजस्वी यादव का 11 सवाल…28 सितंबर को बिहार दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी…

Bihar Now

हेडलाइन मैनेजमेंट छोड़िए मुख्यमंत्री जी,कोरोना मैनेजमेंट कीजिए – तेजस्वी यादव…

Bihar Now

बहादुरपुर प्रखण्ड के मनियारी पंचायत की मुखिया शकुंतला काजमी का देहांत…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो