Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराष्ट्रीय

बेहतर ट्रैफिक सिस्टम के लिए दरभंगा में लगे ट्रैफिक सिग्नल लाइट – प्रो. विनोद चौधरी…

*● शहर की सभी मुख्य सड़कों के साथ-साथ प्रधान लिंक सड़कों का हो दोहरीकरण।*

*● दरभंगा सहित बिहार के सभी जिलों में लगे ट्रैफिक सिग्नल लाइट।*

*दरभंगा:- पूर्व विधान परिषद प्रो० विनोद कुमार चौधरी ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बेहतर ट्रैफिक सिस्टम के लिये पूरे बिहार सहित दरभंगा में भी ट्रैफिक सिग्नल लाइट लगे। ट्रैफिक सिस्टम की स्थिति पूरे बिहार में दयनीय है। लोग घण्टों सड़क पर चिलचिलाती धूप में जाम में फंसे रहते हैं। वक्त का मांग है ट्रैफिक सिग्नल लाइट। इसके लिये दरभंगा शहर की मुख्य दोनों सड़कों के साथ ही साथ उर्दू बाजार, एकमीघाट-सीएम कॉलेज व सभी प्रधान लिंक सड़कों को डबल लेन बनाना होगा ताकि ट्रैफिक सिग्नल लाइट का ज्यादा से ज्यादा फायदा हो और सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न न हों। जब बिहारशरीफ में ट्रैफिक सिग्नल लाइट की शुरुआत हो सकती है तो पूरे बिहार में क्यों नहीं। कई लोगों ने मुझे बताया है कि शहर में जाम फंसने के वजह से उन्हें एयरपोर्ट व रेलवे स्टेशन घण्टों पहले निकलना पड़ता है कि कहीं वो रास्तों में ही फंसे न रह जाय और कई बार ऐसा हुआ भी है कि शहर के जाम की वजह से वो समय से स्टेशन नहीं पहुंच पाते हैं।*
*इस बाबत पूर्व विधान परिषद प्रो० विनोद कुमार चौधरी ने राज्य सरकार से बेहतर ट्रैफिक सिग्नल लाइट का मांग किया है व साथ ही साथ जिलाधिकारी दरभंगा से भी मांग किया है कि वो अपने स्तर से रिपोर्ट तैयार कर इसके लिये मुख्यालय भेजें ताकि शहरवासियों को जल्द से जल्द बेहतर ट्रैफिक सिंग्नल लाइट के माध्यम से जाम से निजात मिलें।*

Related posts

Free Casino Pokies Games

Bihar Now

BJP नेता के घर भीषण चोरी, लाखों की संपत्ति पर किया हाथ साफ…

Bihar Now

IAS संजीव हंस के ठिकानों पर ईडी की रेड, मुंबई और कोलकाता में पहुंची टीम…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो