Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़

भाकपा-माले का पटना के गांधी मैदान में महाजुटान आज, विधानसभा चुनाव का तय होगा एजेंडा

भाकपा-माले के आह्वान पर आज (2 मार्च) को पटना के गांधी मैदान में महाजुटान होना वाला है. पार्टी की तरफ से कहा गया है कि यह महाजुटान विभिन्न आंदोलनकारी और सामाजिक न्याय की ताकतों का मंच होगा, जिसमें बीजेपी-जदयू के 20 वर्षों के शासन से परेशान जनता का हर तबका जुटेगा और बदलाव का बिगुल फूंकेगा.

भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि महाजुटान को ‘बदलो बिहार’ के संकल्प के साथ आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न जनसंगठनों और आंदोलनकारी ताकतों की हिस्सेदारी होगीं. भूमि सर्वेक्षण के नाम पर बेदखली का सामना कर रहे भूमिहीन, बढ़े हुए बिजली बिलों और प्रीपेड मीटरों से परेशान आम नागरिक, धार्मिक हिंसा और जातीय उत्पीड़न के शिकार दलित और अल्पसंख्यक, बुनियादी अधिकारों और उचित मजदूरी के लिए संघर्ष कर रहे महिला कर्मी, छात्र-युवा, और माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की जाल में फंसी महिलाएं आदि समूह प्रमुख हिस्सेदार होंगे.

सचिव कुणाल ने कहा कि महाजुटान एक तरह से बिहार की ‘जनता की विधानसभा’ होगी, जहां हर समुदाय और तबके के लोग अपनी बात रखेंगे और बिहार के आगामी चुनाव का एजेंडा तय करेंगे. महाजुटान में भाकपा-माले के महासचिव का. दीपंकर भट्टाचार्य, पार्टी के वरिष्ठ नेता का. स्वदेश भट्टाचार्य और झारखंड सहित अन्य पड़ोसी राज्यों के पार्टी नेता पटना पहुंच चुके हैं. गांधी मैदान में आज दोपहर 12 बजे से इस महाजुटान का कार्यक्रम शुरू होगा और विभिन्न आंदोलनों के प्रतिनिधि अपनी मांगों के साथ मंच पर उपस्थित होंगे.

महाजुटान में भाग लेने वाले प्रमुख संगठनों में बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ, बिहार प्रदेश जीविका कैडर संघ, बिहार राज्य अनुबंध मानदेय सेवाकर्मी संघ, बिहार विद्यालय रसोइया संघ, बिहार राज्य आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन, विकास मित्र, टोला सेवक, बीपीएससी अभ्यर्थी संघ, अंबेडकर जस्टिस फोरम, बुनकर संघर्ष समिति, इदरीशिय फेडरेशन, तहरीके निस्वां, मुसहर विकास समिति, सामाजिक न्याय आंदोलन, कैमूर मुक्ति मोर्चा शामिल होगा.

इसके अलावा बिहार निषाद संघ, वंचित बहुजन मोर्चा, ताड़ी मजदूर संघ, वित्त रहित शिक्षक कर्मचारी संघ, इंडियन नेशनल लीगी, पसमांदा मुस्लिम महाज, बिहार लोहार संघर्ष मोर्चा, जस्टिस डेमोक्रेटिक फोरम, सफाई कर्मचारी यूनियन, और कई अन्य संगठन शामिल होंगे. इन सभी संगठनों के प्रतिनिधि अपनी-अपनी मांगों के साथ मंच पर मौजूद रहेंगे और बदलाव की एक मजबूत आवाज उठाएंगे. भाकपा-माले से जुड़े सभी जनसंगठनों के प्रतिनिधि भी मंच पर होंगे.

भाकपा-माले राज्य सचिव ने कहा कि महाजुटान में शामिल होने के लिए सीमांचल, चंपारण और अन्य दूर-दराज के इलाकों से लाखों की संख्या में लोग पटना पहुंच चुके हैं. ये लोग विभिन्न जत्थों और कारवां के रूप में गांधी मैदान की ओर बढ़ रहे हैं. कई जत्थे गांधी मैदान पहुंच चुके हैं.

सचिव कुणाल ने कहा कि गांधी मैदान और पूरे पटना शहर को महाजुटान के समर्थन में सजाया गया है. तख्तियां, फ्लैक्स और होर्डिंग्स के माध्यम से विभिन्न आंदोलनकारी समूहों की मांगों को प्रदर्शित किया जा रहा है. इन सजावटों के माध्यम से महाजुटान के प्रचार-प्रसार का कार्य भी किया जा रहा है.सोशल मीडिया पर भी इस कार्यक्रम के लिए कई टीमों का गठन किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक यह संदेश पहुंच सके. उन्होंने कहा कि यह महाजुटान बिहार में बदलाव की एक नई शुरुआत को जन्म देगा, और भाजपा-जदयू के शासन के खिलाफ लोगों की आवाज को मजबूती से उठाएगा.

Related posts

बेरोजगारी दिवस के मौके पर सरकार के खिलाफ AISF ने किया विरोध प्रदर्शन…

Bihar Now

Money Australian Pokies Free Games

Bihar Now

मानवता शर्मसार… मामूली विवाद में एक युवक को नंगा कर हाथ पैर बांध कर जमकर पिटाई…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो