Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

भागलपुर में फिल्मी अंदाज में मनचलों ने बीच बाजार में की बमबाजी, ‌जांच में जुटी पुलिस…

पहले छात्रों के दो गुटों में झड़प फिर बमबाजी उसके बाद सरे बाजार लड़कियों को छेड़ना तीन मनचलों को पड़ा भारी*

भागलपुर पहले छात्रों के दो गुटों में झड़प फिर बाजार के बीचोबीच बम बाजी करना उसके बाद मोटरसाइकिल सवार मनचले तीन युवक एक युवती से करने लगते हैं छेड़खानी, यह कोई फिल्मी शूटिंग नहीं चल रही है बल्कि हकीकत है , भागलपुर के अपराधियों का मनोबल इतना सर चढ़कर बोल रहा है कि उसे प्रशासन का भी खौफ नहीं।

ताजा मामला भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र के कमलनगर कॉलोनी का है, जहां गुरुवार की शाम छात्रों के दो गुटों में जमकर झड़प हुई और इस झड़प में लोगों पर दहशत फैलाने के लिए मनचले युवकों ने बम बाजी तक कर दी, जोरदार बम के धमाके से बीच बाजार में भगदड़ मच गई उसके बाद 3 मनचले युवक मोटरसाइकिल पर सवार थे और एक युवती को छेड़ रहे थे ,

उसके बाद आम लोगों ने तीनों युवकों दिलेरी दिखाते हुए पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों कि जब तहकीकात करने लगी तो एक युवक के कमर से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ इससे यह साफ तौर पर प्रतीत हो रहा है की तीनों मनचले युवक कुछ अप्रिय घटना को अंजाम देने के मंसूबे से आए थे। तीनों युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गौरतलब हो कि यह इलाका नशे के धंधे करने वाले और नशेड़ीओं का अड्डा बन गया है, वहीं स्थानीय वार्ड पार्षद का कहना है कि आए दिन यहां पर ड्रग्स का सेवन कर अपराधी किस्म के युवक लगातार अपराधिक घटना को अंजाम दे रहे हैं, पुलिस गस्ती अगर होती रहे तो शायद इस पर लगाम लगाया जा सकता है।

Related posts

Breaking : बिहार में 8 जून तक लॉकडाउन, … 6 बजे सुबह से 2 बजे तक खुलेगी दुकानें…और किन किन चीजों में मिली रियायतें ?…

Bihar Now

मिथिलांचल में खुलेगा बिहार का पहला किडनी ट्रांसप्लांट अस्पताल…

Bihar Now

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला,राज्य के सभी विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं रद्द करने का निर्देश…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो