Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़बिहारराजनीति

भाजपा का 9 साल बेमिसाल, देश की जनता बदहाल… JDU का बीजेपी पर जोरदार हमला…

भाजपा के 9 साल के शासनकाल में देश की जनता की हालत बदहाल हो चुकी है और जनता में त्राहिमाम है, ये बातें जनता दल यू के प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा ने कही !

उन्होंने कहा कि यह पहली सरकार है जिसके कार्यकाल में देश में सभी वर्ग के लोग छात्र, मजदूर, किसान, व्यापारी, नौकरी पेशा वाले परेशान हैं! मंहगाई की स्थिति चरम पर है। पेट्रोल, डीजल, गैस एवं खाद्य पदार्थों की सामग्रियों की क़ीमतें आसमान छू रही है। खाद्य पदार्थों एवं पाठ्य पुस्तकों को भी जीएसटी के दायरे में लाकर आम आदमी को परेशान किया जा रहा है।

झा ने कहा कि हर साल 2 करोड़ लोगों को नौकरी देने की बात कह कर भाजपा सत्ता में आई थी लेकिन सरकार का इस पर कोई ध्यान नही है ! केंद्र सरकार के कार्यालयों में लाखों पद खाली पड़े हैं लेकिन सरकार उस पर कोई बहाली नही कर रही है ! विगत 75 सालों में बेरोजगारी की ऐसी भयावह स्थिति कभी सामने नहीं आई !

उन्होंने कहा कि लुढ़कते रुपए के बीच विदेशी कर्ज बढ़ कर 620.7 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। वर्ष 2014 से पहले देश की सभी सरकारों ने मिलकर कुल 65 लाख करोड़ का कर्ज लिया था, जबकि मोदी सरकार ने अपने 9 साल के कार्यकाल में अकेले 85 लाख करोड़ का कर्ज लिया है। इस कर्ज को देनदारियों को निपटाने में इस्तेमाल किया जा रहा है और इसका कोई फायदा आम जनों को नहीं मिल रहा है और आज की तारीख में देश के हर व्यक्ति के ऊपर करीब 32000 का कर्ज हो चुका है !

झा ने बिहार भाजपा के नेताओं से ये सवाल पूछा की उनको बिहार की जनता को ये बताना चाहिए कि पिछले 9 वर्षों में बिहार को केंद्र सरकार के द्वारा विशेष राज्य का दर्जा और विशेष पैकेज क्यों नहीं दिया गया और आज भाजपा किस बात का जश्न बिहार में मना रही है ।

Related posts

जमीनी विवाद में जानलेवा हमला, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Bihar Now

बेखौफ अपराधी का तांडव, एक शख्स को मारी गोली, नाजुक हालात में पटना रेफर…

Bihar Now

शरद यादव को राज्यसभा नहीं भेजे जाने पर LJD नाराज…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो