बी एन सिंह पप्पन, क्राइम हेड, बिहार नाउ
सहरसा में क्रूरता की हदें पार करते हुए एक नाबालिग लड़के को चोरी के आरोप में हाँथ में रस्सी और पैर में जंजीर बांधकर जमकर पिटाई की गई इतना ही नही आरोपी नाबालिग के सिर के बाल भी काट दिए गए। जिसका विडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मामला जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र के कोपरिया गांव वार्ड नम्बर – 10, का बताया जा रहा है।
वायरल विडियो में साफ – साफ देखा जा सकता है कि किस तरह कानून को हाँथ में लेकर कुछ लोग आरोपी नाबालिग के दोनों हांथों को पीछे रस्सी से बांधा गया है जबकि पैरों को जंजीर से बांध दिया गया है और फिर उसकी जमकर पिटाई की जा रही है। इतने से भी मन नही भरा तो आरोपी नाबालिग के सिर के बाल को भी काट दिया गया। हालांकि बाद मेंं आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। बताया जाता है आरोपी नाबालिग पर कोपरिया गांव निवासी धीरज कुमार ने सलखुआ थाने में लिखित आवेदन देते हुए घर के दरवाजे पर से बीती रात लैपटॉप, प्रिंटर और इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।
आरोप है कि नाबालिग इससे पूर्व भी गांव में कई बार चोरी के घटना को अंजाम दे चुका है, लेकिन बड़ा सवाल यह उठता है कि अगर आरोपी नाबालिग ने चोरी करने का प्रयास किया तो उसे पकड़ कर सीधे पुलिस के हवाले करना चाहिए आखिर कानून को हाँथ में लेकर हाँथ पैर बांधकर पिटाई करने का अधिकार किसने दिया। जिसका विडियो भी वायरल हो रहा है
