Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

“भीड़” तंत्र का ये इंसाफ ?… घटनास्थल पर रेस्क्यू करने पहुंची पुलिस पर पथराव क्यों ?… भीड़ को इंसाफ का हक किसने दिया ?..

उग्र लोगो ने पुलिस पर किया पथराव कर दो पुलिस कर्मी घायल

बाइक सवार को ठोकर मारकर भाग रही कार खुद बिजली पोल से टकराई, उग्र लोगो ने पुलिस पर किया पथराव कर दो पुलिस कर्मी घायल

घटनास्थल पर पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी करने वाले की शिनाख्त कर दर्ज होगी FIR – सागर झा, सिटी एसपी

दरभंगा – बिहार के दरभंगा जिला में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहाँ एक बेकाबू कार ने शहर के स्टेशन रोड स्थित पेट्रोल पंप के समीप एक बाइक पर सवार दो लोगो को टक्कर मारकर घायल कर भागने लगी। उसी क्रम में गाड़ी दोनार चौक के पास बिजली की पोल से टकरा गई।

जिसके बाद उग्र भीड़ ने कार पर बैठे दो लोगो को पकड़कर पिटाई करते हुए, गाड़ी पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उग्र भीड़ को शांत करने के लिए बल का प्रयोग किया। जिसके बाद स्थानीय लोगो ने पुलिस पर पथराव कर दिया।

जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसका फायदा उठाते हुए कार का चालक फरार हो गया। वही पुलिस के वरीय पदाधिकारी घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज मौके पर कैम्प कर रहें है।

आक्रोशित भीड़ के शिकार हुए गाड़ी पर सवार शुभम मिश्रा ने बताया पहला ठोकर स्टेशन रोड के मंदिर पास लगा। उसके बाद हमको कुछ याद नहीं है। हम कार में थे,उसके बाद पब्लिक ने हमे बहुत मारा है। उन्होंने बताया की कार में हमलोग दो आदमी थे। हम और मेरा भाई सौरव मिश्रा था।

मेरा भाई ड्राइवर कर रहा था। साथ ही उन्होंने बताया हमारे गाड़ी से जो घायल हुआ है उसे हम नही जानते है। मेरे गाड़ी का एक्सिडेंट स्टेशन रोड में हुआ है। मैने कोई नशा नहीं किया है। आप चेक कर सकते है।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने कहा कि दोनार चौक पर उजले रंग की डस्टर गाड़ी ने बाइक को ठोकर मारने के बाद बिजली की पोल से टकराने के बाद गाड़ी का चालक मौके पर से फरार हो गया। गाड़ी में दो पैसेंजर थे, उनको पब्लिक ने पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट किया। तथा गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया।

जिसके बाद कोतवाली थाना की गस्ती गाड़ी मौके पर पहुंची और जिन लोगों के साथ जबरदस्ती की जा रही थी। उन्हें छुड़ाने का प्रयास किया गया। उसी क्रम में वहां की पब्लिक उग्र हो गई और उग्र होकर पब्लिक ने पुलिस पर पथराव कर दिया।जिसमे गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कोतवाली थाना के मुंशी और एक जवान को चोटे आई है। तथा जिन पैसेंजर के साथ भीड़ ने मारपीट कर घायल कर दिया है। उन्हें डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

वही उन्होंने कहा कि हादसे के कारण और गाड़ी किनकी है, उसकी जांच पड़ताल कर रहे हैं। मामला क्या है, उसमें जो लोग थे कौन थे। क्यों पब्लिक उग्र हो गई, उन सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी। अभी तक तीन-चार लोगों के घायल होने की सूचना मिली है।

वहीं सिटी एसपी सागर झा ने फोन पर बिहार नाउ से बात करते हुए बताया कि इस घटना के दौरान मौके पर  मौजूद पुलिसकर्मियों पर पथराव करने वाले की शिनाख्त कर FIR दर्ज की जाएगी …साथ ही घटना में शामिल तमाम लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी…

 

Related posts

Big Breaking : बिहार में सियासी घमासान, कृषि मंत्री ने दिया इस्तीफा !… इस्तीफे पर बोले जगदानंद सिंह – आज बलिदान का दिन है…

Bihar Now

NH- 327 E पर खतरा , पुल के पास धंसा सड़क ,आवाजाही हो सकती है प्रभावित…

Bihar Now

कश्मीर से भागी युवती की सुपौल में कश्मीर पुलिस कर रही तलाश…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो