Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीबिहार

“मंत्रिमंडल फेरबदल में दागी मंत्रियों को बर्खास्त करें मुख्यमंत्री, माँझी समाज को भ्रमित करने के लिए आनन फानन में मंत्रिमंडल का विस्तार”…

पटना : भाजपा विधानमंडल दल के नेता श्री विजय कुमार सिन्हा ने 16 जून को प्रस्तावित नीतीश मंत्रिमंडल विस्तार पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि दागी मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाना चाहिए…

सिन्हा ने कहा कि पिछले बजट सत्र में मुख्यमंत्री ने स्वयं सदन में कांटी हत्याकांड के आरोपी मंत्री इस्रायल मंसुरी की जाँच कराने की बात कही थी लेकिन सदन में मेरे द्वारा उन्हें कागजात उपलब्ध कराए जाने के बाबजूद न तो एफ़ आई आर दर्ज कराई गई न ही बर्खास्त किया गया।अन्य विवादित, दागी एवम बाहुबली मंत्रियों पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

सिन्हा ने कहा कि प्रस्तावित फेरबदल में 5-5 बिभाग की जिम्मेवारी से उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को मुक्त किया जाना चाहिए।स्वास्थ्य, पथ निर्माण, ग्रामीण कार्य औऱ नगर विकास विभाग का कार्य ठप हो गया है क्योंकि न तो इनके पास समय है और न ही इनकी रूचि बिहार के विकास में है।क्या राजद में योग्य व्यक्तियों की कमी है?मुख्यमंत्री ने स्वयं दिनाँक14 जून को ग्रामीण कार्य बिभाग के कार्यक्रम में कहा है कि कई जगहों पर बोगस काम हुआ है।आखिर इसके लिए जिम्मेवार कौन है?क्या मंत्री के रूप में उपमुख्यमंत्री इसके लिए दोषी नहीं हैं?

सिन्हा ने कहा कि प्रस्तावित विस्तार में राजद औऱ कांग्रेस को मुख्यमंत्री द्वारा आइना दिखाया जा रहा है।राजद के दो मंत्रियों का इस्तीफा और कांग्रेस द्वारा दो औऱ मंत्री पद की माँग के विषय पर मुख्यमंत्री द्वारा चुप्पी यह दर्शाता है कि महागठबंधन में मुख्यमंत्री इनकी हैसियत का आकलन करा रहे हैं।

सिन्हा ने कहा कि आनन फानन में मंत्रिमंडल का विस्तार राज्य के माँझी समाज को भ्रमित करने के लिए किया जा रहा है।माननीय जीतन राम मांझी जी को बाहर निकालकर इन्होंने उस समाज को आहत कर दिया है।

Related posts

Pachislo Slot Machine For Sale Australia

Bihar Now

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार विधानसभा चुनाव के मामले की याचिका को की खारिज…कोर्ट ने कहा चुनाव आयोग करेगा तय…

Bihar Now

Big Breaking : दिनदहाड़े मुजफ्फरपुर में 20 लाख की लूट,लूट के दौरान गार्ड को मारी गोली, सवालों के घेरे में पुलिस की मुस्तैदी !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो