Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

मंत्री आलोक रंजन ने संभाला कला, संस्कृति एवं युवा विभाग का पदभार, कहा – कला के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होंगे बिहार के कलाकार…

पटना, 10 फरवरी 2021 : बिहार की एनडीए सरकार में मंत्री मंडल विस्तार के बाद नवनियुक्त मंत्री आलोक रंजन ने आज कला, संस्कृति एवं युवा विभाग का पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने आज पदभार ग्रहण करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय नेतृत्व और बिहार प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। इस विभाग का काम पहले से भी दिख रहा है। हम उसे और आगे बढ़ेंगे। प्रधानमंत्री जी के सपनों को सच करने के लिए कला के क्षेत्र में ही बिहार के कलाकार आत्मनिर्भर बनेंगे।

आलोक रंजन ने कहा कि अभी हमें विभाग को समझना है, उसके बाद हम पूरी ऊर्जा के साथ कार्य में लग जाएंगे। उन्होंने कहा कि बीते 15 सालों में बिहार सरकार की और से कला के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। कलाकारों की प्रतिभा को निखारने और उसे सम्मान देने के लिए कई महोत्सव आयोजित हो रहे हैं। अब तो बिहार सरकार राज्य में आर्ट यूनिवर्सिटी बना रही है, जिससे यहां के कलाका और कला और भी समृद्ध होंगे। 15 साल पूर्व तो बिहार में कुछ भी नहीं था। अब बिहार इस क्षेत्र में किसी से पीछे नहीं है।

उन्होंने एनडीए सरकार के नए मंत्रिमंडल में अधिक से अधिक युवाओं को शामिल किये जाने के सवाल पर कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी का स्पष्ट संदेश है कि यह देश युवाओं का है और देश की 70 प्रतिशत आबादी युवाओं की है। ऐसे में युवा ही आगे बढ़कर देश को तरक्की के शिखर पर ले जा सकते हैं। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व ने साधारण कार्यकर्ता के साथ संघर्ष ऊपर उठाकर अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने वाले जिन लोगों को भी राज्य की सेवा का मौका दिया है, सभी राज्य के सेवा में अच्छा कार्य करेंगे।

Related posts

नीतीश कुमार को किसने कहा पिछलग्गू,क्यों उठाए सिस्टम पर सवाल ?…

Bihar Now

हिट एंड रन कानून के विरोध में बिहार में भी ट्रक ड्राइवरों का दूसरे दिन भी हड़ताल जारी, प्रदर्शन से परेशान आम नागरिक …

Bihar Now

गांधी जयंती के अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा, बच्चों ने की खूबसूरत प्रस्तुति

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो