Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

मंदिर बनवाएं, भगवा ले आए, भगवा हमलोग का नही है क्या ? – तेजस्वी यादव…

मधुबनी:* बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मधुबनी के झंझारपुर में पूर्व सांसद प्रो० रामदेव भंडारी के प्रतिमा का अनावरण एक निजी कार्यक्रम में किया। अनावरण कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव जम कर बरसे।

उन्होंने बीजेपी और राम मंदिर का नाम लिए बैगैर कहा की कहते हैं मंदिर बनवाएं, भगवा ले आए, भगवा हमलोग का नही है क्या? भगवा भाजपा वाले कही है देश के तिरंगा में भगवा है? मोदी जी बनावटी आदमी हैं? वे झूठ बोलने के होलसेलर, झूठ बोलने के डिस्टीब्यूटर हैं।

पैरवा कट जाई त हॉस्पिटल जाइवा की मंदिर? उक्त बाते बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मधुबनी के झंझारपुर में कही। डिप्टी सीएम झंझारपुर चौक के निकट पूर्व सांसद प्रो० रामदेव भंडारी के प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम के बाद सभा को संबोधित किया। तेजवी यादव ने स्वर्गीय प्रो. रामदेव भंडारी की सराहना करते हुए उनके सामाजिक और राजनीतिक जीवन को सराहा। तेजस्वी यादव ने बीजेपी और राम मंदिर का नाम लिए बैगैर कहा की कहते हैं मंदिर बनवाएं, भगवा ले आए, भगवा हमलोग का नही है क्या? भगवा भाजपा वाले कही है देश के तिरंगा में भगवा है?

कार्यक्रम के शुरुआत गार्ड ऑफ ऑनर और राजद नेताओं द्वारा स्वागत करने से हुई। तेजस्वी यादव ने सभा को संबोधित करते।हुए कहा की मोदी जी बनावटी आदमी हैं? वे झूठ बोलने के होलसेलर, झूठ बोलने के डिस्टीब्यूटर हैं।

नॉर्थ ईस्ट में चीन घुसते जा रहा है और ये कुछ नही कर रहे हैं। मोदी जी बोले थे की हम हर साल 2 करोड़ लोगो को रोजगार देंगे। हम नौकरी दे रहे हैं और ये ईडी और सीबीआई को भेज रहे हैं। हम बचपन से इन सब चीजों को देख रहे हैं। “सच को आंच नहीं”, हम लड़ते रहे हैं और लड़ते रहेंगे।

संविधान को बदलने तोड़ने की साजिश की जा रही है। जब इस सबके बारे में बोलते है तो ईडी, इनकम टैक्स लगा दिया जाता है। इधर चीन कब्जा करते जा रहा है और ये कुछ बोलते नही हैं। उन्होंने रेल, सेल, भेल सबको बेच दिया। तेजस्वी यादव ने मीडिया पर भी जमकर भड़ास निकाला।

बाइट: तेजस्वी यादव, उपमुख्यमंत्री बिहार
बाइट: मनोज भंडारी, स्वर्गीय रामदेव भंडारी के पुत्र

Related posts

CAA और NRC के विरोध में आयोजित प्रतिरोध सभा में सुप्रीम कोर्ट के वकील ने ली भाग…

Bihar Now

भरी सभा में स्कूल संचालक को मुखिया ने पीट कर कानून की उड़ाई धज्जियां

Bihar Now

सहरसा मंडल कारा में भी छापेमारी, कई आपत्तिजनक सामान बरामद…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो