Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मधुबनी और समस्तीपुर स्टेशन पर ट्रेन में तोड़फोड़, कई यात्री घायल… रेलवे प्रशासन की लापरवाही या भीड़ प्रबंधन पर सवाल ?….

समस्तीपुर:महाकुंभ जा रहे श्रद्धालु इतने उग्र हो सकते हैं..ऐसा किसी ने नहीं सोचा था. उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब मधुबनी और समस्तीपुर जंक्शन पर ट्रेन में बैठने के लिए जमकर बवाल हुआ. आक्रोशित श्रद्धालुओं ने ट्रेन के कोच में जमकर तोड़फोड़ की. कई एसी कोच के शीशे तोड़ दिए गए. इस घटना में कई यात्री जख्मी भी हुए.

दरअसल, यह बवाल मधुबनी जंक्शन से शुरू होता है. महाकुंभ जाने के लिए प्लेटफार्म पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे. भीड़ इतनी की प्लेटफार्म पर पैर रखने की जगह नहीं था.

ट्रेन जैसे ही प्लेटफार्म में प्रवेश की बैठने के लिए अफरा-तफरी मच गयी. ट्रेन जयनगर से चलकर आयी थी. इसलिए पहले से यात्रियों से भरी हुई थी. इस कारण कई श्रद्धालु नहीं चढ़ पाए.

ट्रेन में चढ़ने और महाकुंभ नहीं पहुंच पाने के कारण कुछ श्रद्धालु आक्रोशित हो गए. इसके बाद ट्रेन में जमकर तोड़फोड़ की. कई एसी कोच के शीशे तोड़ दिए गए. पहले से बैठे एसी कोच के कई यात्री जख्मी हो गए.

यात्रियों का कहना था कि घटना के दौरान वहां ना तो टीटीई मौजूद था और ना ही सुरक्षा कर्मी थे. ट्रेन समस्तीपुर स्टेशन पहुंची ट्रेन तो यहां भी प्लेटफार्म पर काफी भीड़ थी. लोग चढ़ने के लिए हंगामा करने लगे. इस दौरान आरपीएफ ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया.

यात्रियों ने बताया कि “मधुबनी स्टेशन पर रेल प्रशासन की विफलता की वजह से ट्रेन पर पथराव हुआ है. रेल प्रशासन पहले से ही सभी गेटों को बंद कर देता है. इस वजह से श्रद्धालु आक्रोशित होकर ट्रेन पर पथराव कर दिए.”

Related posts

रिश्ते हुए तार-तार, 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, चाचा ने दिया घटना को अंजाम…

Bihar Now

Big Breaking : बिहार के विभिन्न जिलों में पुलिस लाइन में चल रही छापेमारी, पुलिस महकमे में हड़कंप…

Bihar Now

बिहार के 4 लाख नियोजित शिक्षकों के लिए खुशखबरी !… मिलेगा राज्यकर्मी का दर्जा, सक्षमता परीक्षा का आयोजन…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो