Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मधुबनी नरसंहार पर तेजस्वी का नीतीश सरकार पर जोरदार हमला,कहा – सत्ता संरक्षित अपराधियों पर कार्रवाई कब, नरसंहार का जिम्मेदार कौन ?

बिहार के सुशासन राज में होली के दिन खुलेआम खून की होली खेली गई.. सुबह के मधुबनी जिले के मोहम्मदपुर गांव में होली के दिन ताबड़तोड़ फायरिंग कर अपराधियों ने एक ही परिवार के के 6 सदस्यों को गोली मार दी, जिसमें 4 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई और एक की इलाज के दौरान मौत हो गई..यानी कुल 5 लोगों की मौत हो चुकी है..एक  जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं…

इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है हालांकि मृतक के परिजन ने सत्ता पक्ष के वरीय नेताओं को अपराधियों को संरक्षण देने की बात कह रहे हैं.. वहीं घटना के बाद से घटनास्थल पर सियासी दलों के नेताओं का दौरा जारी है जेडीयू आरजेडी बीजेपी सहित तमाम दलों के नेताओं ने पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना देते हुए अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है…

वहीं इस घटना पर एक बार फिर तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है.. तेजस्वी यादव ने सुशासन पर सवाल खड़े करते हुए पूछा है कि अपराधी को संरक्षण देने वाले सत्ता पक्ष के वरीय नेताओं पर कार्रवाई कब होगी…

तेजस्वी यादव ने कहा कि मधुबनी के मोहम्मदपुर गाँव में सत्ता संरक्षित बेख़ौफ अपराधियों ने दिन-दहाड़े होली के दिन एक ही परिवार के 5 लोगों का जघन्य नरसंहार किया। प्रदेश में कानून व्यवस्था समाप्त हो चुकी है। हम इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की कड़ी निंदा करते है और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना प्रकट करते है।

सभी दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कारवाई होनी चाहिए। पार्टी नेतृत्व की तरफ़ से राजद नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाक़ात कर यथासंभव मदद का भरोसा दिया है।

नीतीश-भाजपा सरकार बताए कि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद क्यों है कि वो जब मर्ज़ी जहां मर्ज़ी पूरे परिवार का नरसंहार कर देते है? कुछ महीन पूर्व गोपालगंज ज़िले में भी ऐसा ही जघन्य नरसंहार हुआ था। उसके दोषी भी खुलेआम घुम रहे है। नीतीश-भाजपा के ऐसे संरक्षण से ही अपराधियों का मनोबल ऊँचा हुआ है। सभी प्रदेशवासियों को जात-पात धर्म भूल अपराधियों और अपराधियों को संरक्षण देने वाली अपराधी सरकार के ख़िलाफ एकजुट होना चाहिए। आज किसी और का संहार हुआ कल किसी और का होगा और सत्ताधारी मज़े से जनता को लड़ा कुर्सी के मज़े लेते रहेंगे।

हालांकि इस मामले में अभी तक कुछ लोगों की गिरफ्तारी की गई है, लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से फरार है..

Related posts

DGP से गुहार लगाने के अगले ही दिन हो गई विनीत की हत्या ,मर्डर पर मुजफ्फरपुर पुलिस मौन !

Bihar Now

पटना की सड़कों पर नजारा देख चिंतित हुए सीएम नीतीश कुमार…चूक से बढ़ सकती है मुसिबतें… लोगों से मास्क पहनने की अपील…

Bihar Now

केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पटना पहुंचे ललन सिह, तेजस्वी यादव के बारे में क्या बोल गए ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो