Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मनोज झा के ठाकुरों पर दिए गए बयान पर गरमाई सियासत, RJD विधायक के विरोध के बाद बीजेपी आई सामने ….

पटना: आरजेडी से राज्यसभा सांसद मनोज झा के एक बयान के खिलाफ उनकी ही पार्टी के नेता खुलकर विरोध करने लगे हैं. आरजेडी विधायक चेतन आनंद ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है जिसके बाद अब बीजेपी भी सामने आ गई है. बिहार बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद कमार सिंह  ने मंगलवार (26 सितंबर) को बयान जारी कर इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने ठाकुरों के विरुद्ध में कविता पढ़ी है. उनको पता नहीं है कि श्री राम के वंशज, महाराणा प्रताप के वंशज, रानी लक्ष्मी बाई का वंशज और पृथ्वी राज चौहान के वंशज को इस तरह से गाली देना है तो ठीक है. अगर भारत की इतिहास से ठाकुरों को हटा दिया जाए तो ये देश इतिहास विहीन हो जाएगा.

बता दें कि आरजेडी सांसद मनोज झा महिला आरक्षण बिल पर सदन में बोल रहे थे. उन्होंने एससी-एसटी और ओबीसी कैटेगरी की महिलाओं के लिए आरक्षण की मांग करते हुए सदन में कविता के जरिए ठाकुरों पर टिप्पणी कर दी.

इसी पर आरजेडी के विधायक चेतन आनंद ने बीते मंगलवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा था, “हम ठाकुर हैं साहब. सबको साथ लेकर चलते हैं. इतिहास में सबसे अधिक बलिदान हमारा है.”

Related posts

थोड़ी देर में पटना की सड़कों पर उतरेंगे पप्पू यादव, अनोखे अंदाज में करेंगे विरोध प्रदर्शन…

Bihar Now

हाय रे “सु”शासन,अपराधियों पर कब होगा शासन ?… लूट के दौरान निर्दोष की हत्या से स्थानीय जनता में जबरदस्त आक्रोश…कैंडल मार्च निकाल कर बुधवार को दरभंगा बंद का आह्वान…

Bihar Now

बिहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मिनी गन फैक्ट्री का किया उद्भेदन …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो