Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

महाराष्ट्र में बस हादसा, 25 की जलकर मौत… 8 लोगों ने खिड़की तोड़कर जान बचाई…

बड़ी व दर्दनाक खबर महाराष्ट्र के बुलढाणा से सामने आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में 25 लोगों की जलकर मौत हो गई है.. महाराष्ट्र के बुलढाणा में शुक्रवार देर रात एक बस हादसा हो गया। यवतमाल से पुणे जा रही बस खंभे से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई, जिससे उसमें आग लग गई। बस में 33 लोग सवार थे, जिसमें 25 की जलने से मौके पर मौत हो गई।

आठ लोगों ने बस की खिड़की का शीशा तोड़कर जान बचाई। हादसा बुलढाणा जिले के सिंदखेड़ाराजा के पास पिंपलखुटा गांव के पास समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर हुआ। बुलढाणा एसपी सुनील कड़ासेन ने बताया, हादसे में बस का ड्राइवर बच गया है। उसने बताया कि टायर फटने के बाद बस पलटी, • जिससे बस में आग लग गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ड्राइवर ने बस पर संतुलन खो दिया था। बस पहले एक लोहे के खंभे से टकराई। फिरड के बीच बने कंक्रीट के डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस बायीं तरफ पलटी, जिससे बस का दरवाजा नीचे आ गया। ऐसे में लोगों के पास बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं था । पुलिस ने बस से 25 शवों को निकाला है। बुरी तरह जलने से शवों की पहचान करना मुश्किल हो रहा है….

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि पलटने से बस का डीजल टैंक फट गया। इससे डीजल सड़क पर फैल गया। इससे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ लोगों को छोड़ सभी जल गए…

Related posts

Kasyno Minimalna Wpłata 50 Zł

Bihar Now

आनंद मोहन का बड़ा बयान…छेड़ेगा तो छोड़ेंगे नहीं … कुत्ता बधिया करने चले हैं, 14 सुई पेट में लेने के लिए तैयार…

Bihar Now

“मेरा बच्चा… 25 दिनों से लापता है मेरा बच्चा, कोई सुन नहीं रहा सर” … एक बिलखती माँ की दर्द को सुनिए “सरकार ” !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो