Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

मांझी का नाम सुनकर ठहाका मारकर हंसे देवेंद्र फडणवीस, बोले – लालू अंदर रहें या बाहर, कोई फर्क नहीं पड़ता…

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारी में जुटी हुई हैं. भारतीय जनता पार्टी भी पूरी तैयारी में लगी हुई है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और बिहार विधानसभा चुनाव प्रभारी महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी बिहार दौरे पर हैं. आरा में पार्टी नेताओं के साथ बैठक के बाद फडणवीस ने लालू और मांझी को लेकर बड़ा बयान दिया है. एक तरफ उन्होंने मांझी का नाम सुनते ही सबके सामने ठहाका लगाया. वहीं दूसरी ओर उन्होंने लालू को लेकर कहा कि वो अंदर रहें या बाहर रहें, चुनाव में कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है.

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार भाजपा के चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बिहार विधान सभा के होने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर अप्रत्याशित सफलता हासिल करेगी और बिहार में भारी जनसमर्थन के साथ सरकार बनाएगी. देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पिछले 2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी कुछ सहयोगी दलों से अलग होकर चुनाव लड़ी थी जिसके कारण आशा के अनुरूप परिणाम नही मिल सके थे. लेकिन 2010 और 2019 लोकसभा चुनाव के रिजल्ट बताते हैं कि भाजपा इसबार बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी.

जीतन राम मांझी के एनडीए का हिस्सा होने के सवाल पर देवेंद्र फडणवीस ने सबके सामने जोरदार ठहाका लगाते हुए कहा कि यह बहुत प्राइमरी है. इन सारी चीजों पर टिप्पणी करना ठीक नहीं है. यानी कि सीधे तौर पर उन्होंने मांझी को नकार दिया और मांझी को इग्नोर किया.

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जमानत याचिका पर उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि लालू जेल के अंदर रहें या बाहर रहें, कोई भी फर्क नहीं पड़ने वाला है. ये मामला कोर्ट के सामने है. कोर्ट ही तय करेगा कि लालू को बेल दें या नहीं दें. आरजेडी और उनके नेतृत्व यानी कि तेजस्वी के प्रति जनता का मोह भंग हो गया है. लालू यादव यहां रहें, वहां रहें, अंदर रहें या बाहर रहें, इससे कोई भी फर्क नहीं पड़ता है. उन्होंने कहा कि लालू के जंगलराज को लोगों ने देखा है.

जेडीयू के प्रति चिराग की नाराजगी पर उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान दिल्ली में रहते हैं. उनसे हमेसा बातचीत होती रहती है. भाजपा, जेडीयू और लोजपा एकसाथ बैठ कर बात करेगी. जेपी नड्डा और नीतीश के बीच क्या बातचीत हुई, इसकी कोई जानकारी मुझे नहीं है. गठबंधन से कोई बाहर नहीं जायेगा. बाहर से लोग अंदर आएंगे. 2010 और लोकसभा चुनाव में हमने अच्छा प्रदर्शन था अच्छा ही रहेगा.

2020 के चुनाव में जदयू भाजपा के साथ है. ऐसे में विधानसभा के इस चुनाव में एनडीए की शानदार और ऐतिहासिक जीत होगी. उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा, जदयू और लोजपा का अटूट गठबंधन है और यह गठबंधन मजबूती से विधानसभा चुनाव को लड़ेगा और जीतेगा. उन्होंने कहा कि एनडीए से कोई बाहर नहीं जायेगा बल्कि इसमें और कुछ दलों का जुड़ाव हो सकता है.

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश और प्रदेश की गरीब जनता,पिछड़े और अतिपिछड़ों को ध्यान में रखकर विकास की योजनाएं बनाई और उसे लागू किया. परिणाम है कि आज भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र और राज्य सरकारों पर जनता का विश्वास बढ़ा है और भाजपा के नेतृत्व में विकास का रथ लगातार आगे बढ़ रहा है. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री श्री फडणवीस ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर बिहार से रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं और लोगो को बड़े पैमाने पर रोजगार मिल रहा है.

रघुवंश प्रसाद सिंह के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे बिहार के वरिष्ठ नेता हैं और भाजपा में आते हैं तो पार्टी उनका स्वागत करेगी. राज्य नेतृत्व उनके मामलों को देखेगा. कंगना रनौत के सवाल पर उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में शिव सेना और उद्धव ठाकरे की सरकार मनमानी पर उतर आई है और इतिहास गवाह है कि मनमानी करने वाली सरकारों का पतन हो जाता है.

राकेश कुमार, बिहार नाउ,आरा

Related posts

RJD विधायक का अनोखा अंदाज, BP मशीन व आला लेकर पहुंचे विधानसभा.. सीएम पर कसा तंज…

Bihar Now

सरकार की ओर से विधायक व विधानपरिषद के वेतन में कटौती का कांग्रेस ने किया समर्थन, कुछ मुद्दे पर सरकार से सवाल ?…

Bihar Now

Mobile Casino Games Nz

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो