Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

मानव श्रृंखला से संबंधित बैठक में भाग लेकर घर लौट रहे प्रिंसिपल की सड़क दुघर्टना में मौके पर ही मौत…

गोपालगंज जिले के एनएच 28 बरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत देवापुर के समीप अज्ञात स्विफ्ट डिजायर गाड़ी ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी. जिससे घटनास्थल पर ही मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गयी.

मृतक की पहचान राजकीय मध्य विद्यालय खजुरिया के प्रधानाचार्य 46 वर्षीय सुरेंद्र महतो के रूप में की गयी है. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बरौली थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

इसके बाद पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है. प्रधानाचार्य 19 तारीख को आयोजित होनेवाले मानव श्रृंखला से सम्बन्धित बैठक में भाग लेकर वापस घर लौट रहे थे.

इस बैठक के लिए वे गोपालगंज गए थे. वापस आने के दौरान पीछे से आ रही शिफ्ट डिजायर कार ने जोरदार टक्कर मार दिया.

राजेश कुमार, बिहार नाउ

Related posts

प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों को M.A.C.P योजना का लाभ देने की मांग..पूर्व JDU MLC ने की नीतीश सरकार से मांग…

Bihar Now

NDA ने बिहार को किया बर्बाद, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला का NDA पर हमला…

Bihar Now

खगड़िया में पदस्थापित एक दरोगा ने की खुदकुशी, आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं, सस्पेंस बरकरार !…

Bihar Now