Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

मिड डे मील खाने से‌ 48 से ज्यादा बच्चों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती…

इस वक्त छातापुर प्रखंड से बड़ी खबर मिल रही है जहां छातापुर प्रखंड क्षेत्र के ठूठी पंचायत स्थित मध्य विद्यालय ठूठी में मध्यान भोजन खाने से करीब चार दर्जन भर छात्र बीमार हो गए हैं।

जिसके बाद स्कूल में अफरातफरी का आलम हो गया है, बीमार छात्रों की स्थिति देख स्कूल के शिक्षक स्थानीय लोग के मदद से उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

बताया गया है कि सभी बीमार छात्रों को तत्काल नजदीक के नरपतगंज अस्पताल भेजा गया है। सूचना मिलते ही सकूल पर स्थानीय लोग पहुंचने लगे। अफरातफरी की स्थिति के बीच अब तक भीमपुर थाना की पुलिस भी पहुंची है, स्थानीय विभागीय अधिकारी को भी सूचना मिली लेकिन अब तक वहां कोई नहीं पहुंचा है।

जानकारी मिली है कि फिलहाल स्थानीय लोगों के सहयोग से भीमपुर थाने के वाहन से बीमार बच्चो को अस्पताल भेजा गया है। स्कूल के छात्रों ने बताया की खाने की सब्जी में गिरगिट मिला ,जिसको लेकर बच्चे बीमार हुए हैं।

नरपत गंज अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर रजीउद्दीन ने बताया की टोटल 45 बच्चे एडमिट हुए हैं जिसमे पांच बच्चो की हालत गंभीर है, सभी का इलाज शुरू कर दिया गया है।

Related posts

CM नीतीश और राबड़ी समेत इनलोगों का खत्म हो रहा विधान परिषद का कार्यकाल, इनकी वापसी तय

Bihar Now

बेगूसराय में थाने में युवक ने लगाई फांसी, थानाध्यक्ष को SP ने किया सस्पेंड…

Bihar Now

IAS के के पाठक के खिलाफ केस दर्ज, BASA ने लगाया गाली-गलौच का आरोप…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो