Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मिथिलांचल ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन की ओर से कार्यक्रम आयोजित, “Each One, Save One” की थीम पर सड़क दुर्घटना पीड़ित को बचाने की कार्यशाला… ्

इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के तत्वावधान में एक से सात अगस्त तक हड्डी और जोड़ों के रोगों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रतिवर्ष कार्यक्रम आयोजित किया जाते हैं।इस वर्ष इसी संदर्भ में मिथिलांचल ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन द्वारा इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के ‘थीम इच वन सेव वन’ (हर एक के द्वारा एक जान की रक्षा) और इस बार के मिशन ‘सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों की रक्षा’ के तहत पूरे 1 सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य दुर्घटनाग्रस्त लोगों के जीवन की रक्षा करना है।ट्रेनिंग प्रोग्राम में कम से कम 500 लोगों को ट्रेंड किया जाएगा।ताकि ससमय लोगों के जीवन को बचाया जा सके।
कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर गौरी शंकर झा द्वारा आयोजित आईएमए के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया की डॉक्टर दिलशाद अनवर के नेतृत्व में पांच अगस्त को मैराथन दौड़ कर्पूरी चौक से दोनार चौक तक आयोजित की जाएगी। इस दौरान बेला पब्लिक स्कूल में 4 अगस्त और माउंट समर स्कूल में 6 अगस्त को बेसिक लाइफ सपोर्ट की ट्रेनिंग आयोजित की गई है, जिसमें डॉक्टर ओम प्रकाश ट्रेनर के रूप में भाग लेंगे।

इस सप्ताह सभी हड्डी रोग विशेषज्ञ अपने क्लीनिक में इस कार्यक्रम से संबंधित जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रेनर डॉक्टर ओम प्रकाश के अतिरिक्त आईओए के अध्यक्ष डॉ आर के प्रसाद, सचिव डॉक्टर प्रवीण कुमार, बड़ी अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आर बी खेतान, डाक्टर राधिका रमन, डाक्टर दिलशाद अनवर, आसिफ कामाली , डॉक्टर अब्दुल्ला, डॉक्टर आर एस पंडित इत्यादि उपस्थित थे।

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

नौकरी के बदले जमीन घोटाले में लालू यादव पर चलेगा CBI केस, गृह मंत्रालय से मंजूरी…

Bihar Now

दरभंगा में पुलिस टीम के साथ मारपीट: गांजा तस्कर को गिरफतार करने गई थी टीम, ग्रामीणों ने की हाथापाई, 3 गिरफ्तार

Bihar Now

Jouer Game Show En Direct

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो