Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मिथिला की बेटी का बॉलीवुड में जबरदस्त धमाल !… “नार का सुर” का बोल लेकर आ रही हैं मिथिला की शोभना ठाकुर…!

सपने देखो पर जागते हुए..! उभरती लेखिका और गीतकार शोभना ठाकुर का ये मानना है lमिथिला जो अपने आप में एक महान और पावन भूमि है, उसी जगह की सुगंध और शौर्यता समेटे हुए लेखिका और गीतकार शोभना ठाकुर बॉलीवुड में नार का सुर मूवी से डेब्यू करने जा रही हैं l बचपन से लिखने पढ़ने का शौक रखने वाली शोभना उसी परिवेश में पली-बढ़ी हैंl

गीतकार और लेखिका शोभना ठाकुर अपने आप को भाग्यशाली समझती हैं कि वह मिथिला से आई है lअंग्रेजी विषय में M. Aऔर M. phil कर चुकी शोभना अपनी लिखने की शौक को आगे बढ़ाती हुई आज तक 40 से ज्यादा म्यूजिक एल्बम में बतौर गीतकार काम कर चुकी हैl उनके गाने को सिंगर अनुराधा पौडवाल, अभिजीत घोषल और भी बहुत सारे टैलेंटेड सिंगर गा चुके हैं l राइटर /डायरेक्टर अभिजीत सिन्हा के साथ उन्होंने दो शार्ट मूवी में काम किए हैं जिसे लोगों ने काफी प्यार दिया है l

शोभना अब बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं गीतकार के रूप में l 5 अगस्त को नार का सुर”मूवी देश के विभिन्न सिनेमा घरों में रिलीज होने जा रही है जिसके 5 गाने शोभना ने लिखे हैं l दो गाने घूंघट वाली नारी.. और फायर.. रिलीज हो चुके है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं l

बॉलीवुड राइटर /डायरेक्ट कुलदीप कौशिक के द्वारा निर्देशित फिल्म” नार का सुर” नारी सशक्तिकरण पर आधारित है lसिंगर मालिनी अवस्थी के अलावा और भी बेहतरीन सिंगर ने अपनी अवाज दी है l गीत का संगीत कृष्ण लाल चंदानी ने दी है l

Related posts

शेखपुरा में दिनदहाड़े एक्सिस बैंक में 30 लाख की लूट, नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर दिया वारदात को अंजाम… “सु”शासन पर सवाल ?…

Bihar Now

क्या सुशांत सिंह राजपूत की मौत का “इंसाफ” बना BJP का चुनावी हथकंडा ?…

Bihar Now

Big Breaking : जज के सामने एक सिपाही ने की वकील की पिटाई !

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो