Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

मुकेश मिश्रा के नेतृत्व में दरभंगा कराटे टीम की बड़ी सफलता, 9 पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया।

दरभंगा। मुख्य कोच एवं कराटे एसोसिएशन ऑफ दरभंगा के महासचिव मुकेश मिश्रा के नेतृत्व में दरभंगा की कराटे टीम ने पटना में 6 जुलाई को आयोजित एक दिवसीय बिहार इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 9 पदक जिसमें 2 स्वर्ण, 4 रजत, 3 कांस्य) जीतकर जिले का नाम रोशन किया। जिनमें प्रेयांश, युवराज आदर्श ने स्वर्ण पदक, जिया राज, काशिश राज, कुमारी दीक्षा एवं अंश साह ने रजत पदक व स्वाति कुमारी, श्लोका रोशन एवं श्रेयस ने कांस्य पदक अपने नाम किया ।

यह प्रतियोगिता बिहार सिको काई कराटे इंटरनेशनल इंडिया द्वारा आयोजित की गई थी, जो स्टेट कराटे एसोसिएशन ऑफ बिहार से मान्यता प्राप्त है।

कोच मुकेश मिश्रा ने इस सफलता का श्रेय खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और आत्मसमर्पण की बात कही,
इस अवसर पर कराटे एसोसिएशन ऑफ दरभंगा के अध्यक्ष राजीव रंजन,मुख्य सलाहकार डॉ. निर्भय शंकर भारद्वाज, ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल के प्राचार्य अभिषेक गुप्ता, तथा शारीरिक शिक्षक सुनील कुमार यादव ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। टीम ने पंकज कांबली, महासचिव, ईस्ट इंडिया कराटे एसोसिएशन एवं स्टेट कराटे एसोसिएशन ऑफ बिहार, के निरंतर मार्गदर्शन व सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।

Related posts

Big Breaking: मुजफ्फरपुर के बाद बेतिया में रेप के बाद युवती को जिंदा जलाने की कोशिश..

Bihar Now

No Deposit Bonus Codes Au

Bihar Now

सड़क दुर्घटना रोकने के लिए बन रही “हेलमेट” जल्द दिखेगी देशभर में

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो