Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मुकेश सहनी से मिलने पहुंचे पप्पू यादव, नीतीश सरकार से सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग… दोषियों को फांसी देने की मांग

दरभंगा: विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की सोमवार की रात निर्मम हत्या कर दी गई थी. इसको लेकर विपक्ष लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर है. वहीं बुधवार को अहले सुबह पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने मुकेश सहनी के पैतृक घर बिरौल पहुंचकर उनसे मुलाकात की.

पप्पू यादव ने मुकेश सहनी से की मुलाकात: पप्पू यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में सभी लोग उनके (मुकेश सहनी) साथ हैं.

इस कांड को लेकर कल हम लोगों ने एडीजी और चीफ सेक्रेटरी से मुलाकात कर जल्द से जल्द मामले का उद्भेदन करने को कहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद इस घटना को लेकर संवेदना व्यक्त की है और इस घटना को लेकर काफी सीरियस हैं.

वहीं पप्पू यादव ने बिहार में इस तरह की घटना को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह बिहार में अपराधी माफिया लगातार अपराध को अंजाम दे रहे हैं, यह गंभीर विषय है.।

इस पर बिना राजनीति किए हुए सभी दलों को एक साथ बैठकर बातें करनी चाहिए. क्योंकि अपराधियों का ना कोई जाति होता है ना ही धर्म. इसीलिए बिहार के इस विषय पर निश्चित रूप से सर्वदलीय बैठक हो.

‘बिहार को अपराध मुक्त बनाने पर हो चर्चा’: उन्होंने आगे कहा कि मुकेश सहनी के पिता की हत्या के बाद यह विषय काफी महत्वपूर्ण हो गया है. इसीलिए बिहार को अपराध मुक्त बनाने के लिए सभी लोगों को एक साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता है.

बता दें कि वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के बाद पुलिस ने घर के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है…

Related posts

बिहार में फिर एक और पुल ध्वस्त, बीते 19 दिनों में गिरा 13 वां पुल… उठ रहे सवाल ?…

Bihar Now

नीतीश कुमार ने दोनों सदन में मांगी माफी, भाजपा के विरोध पर बोले- यह लोग अंड-बंड बोल रहा…

Bihar Now

एक बार फिर अपराधियों का तांडव, एक व्यवसाई को गोली मारकर की लाखों की लूट, ग्रामीणों की मुस्तैदी से हुआ प्रयास असफल

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो