Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री के दिए गए बयानों को दिखाने पर पत्रकारों पर FIR… विरोध में पत्रकारों का हल्ला बोल, निकालेंगे मौन जुलूस… मीडिया को मौन करने की कवायद क्यों, मुख्यमंत्री जी ?…

एक सप्ताह के भीतर मुकदमा वापस लेने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपेगा संघर्ष समिति….

बेगूसराय: जिला पत्रकार संघ के दोनों संगठनों की संयुक्त बैठक स्वर्ण जयंती पुस्तकालय परिसर के निकट गुरुवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता विनोद कर्ण ने की। चार दर्जन से अधिक पत्रकार ने इसमें भाग लिया।

बैठक में पांच नामजद व अन्य पत्रकारों पर जिला प्रशासन की ओर से दर्ज कराई गई मुकदमा पर घोर आपत्ति व्यक्त करते हुए कड़े शब्दों में इसकी निंदा की गई। पत्रकारों ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जो कुछ कहा गया उसे ही खबर बनाया गया है।

पत्रकारों ने अपनी ओर से कोई खबर नहीं बनाई है। ऐसे में पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज कराया जाना एक तरह से प्रेस सेंसरशिप है। इसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया कि एक सप्ताह के अंदर मुकदमा वापस नहीं हुआ तो जिला प्रशासन की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराने वाले मटिहानी प्रखंड के बीडीओ के खिलाफ में पत्रकार संगठन मटिहानी में मौन जुलूस निकाल कर अपना विरोध प्रकट करेगा और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपेगा।

संघर्ष समिति में पत्रकार विनोद कर्ण, पवन बंधु, विभूति भूषण, सुमित कुमार सिंह, प्रशांत कुमार, विजय कुमार, संतोष श्रीवास्तव धनंजय झा, राजेश कुमार, मो. खालिद, मनोज सहनी शामिल हैं।
बैठक में विभिन्न अखबारों के ब्यूरो चीफ व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया के पत्रकार उपस्थित रहे।

इधर पत्रकारों ने केंद्रीय मंत्री सह क्षेत्रीय सांसद गिरीराज सिंह से मिलकर पत्रकारों पर हुए मुकदमा की जानकारी देते हुए उनके समक्ष विरोध प्रकट किया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तत्क्षण डीएम तुषार सिंघला में मोबाइल पर बात की और मुकदमा वापस लेने को कहा।

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय 

Related posts

धारा जोड़ने व हटाने को लेकर रिश्वत की मांग कर रहे थानाध्यक्ष का वीडियो वायरल,SP ने किया निलंबित…

Bihar Now

ट्रक की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत, लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा…

Bihar Now

पटना में होगा IAS की परीक्षा की तैयारी हेतु सेमिनार का आयोजन, IAS टॉपर्स बताएंगे अभ्यर्थियों को सफलता के मंत्र !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो