Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छू लिए प्रधानमंत्री के पैर… RJD ने शेयर किया वीडियो…

बिहार के नवादा में रविवार यानी 7 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी का आगमन कुंती नगर के मैदान में हुआ था.पीएम के संबोधन से पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने जनसभा को संबोधित किया और फिर वो प्रधानमंत्री के बगल में आकर बैठ गए. कुछ बात करते हुए नीतीश कुमार मुस्कुराए और हाथ जोड़कर पीएम नरेंद्र मोदी को प्रणाम किया.

इसी दौरान उन्होंने पैर छू कर भी प्रणाम किया. अब इस वीडियो को शेयर करते हुए आरजेडी ने हमला किया है. सीएम पर तंज कसा है.

रविवार की रात बिहार राजद के एक्स हैंडल से वीडियो शेयर कर लिखा गया है, “मंच पर बिहार के मुखिया नीतीश कुमार ने नरेंद्र मोदी के पैर छू लिए…

आज हर उन करोड़ों बिहारियों को घोर पीड़ा और शर्मिंदगी हुई जिनकी भावना नरेंद्र मोदी द्वारा बिहारियों के DNA पर सवाल उठाने पर आहत हुई थी.”

Related posts

Breaking : वाहन‌ चेकिंग के दौरान एक कार से 20 लाख रुपए बरामद, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

बिहार में बेखौफ बदमाश !… थानाध्यक्ष को ही मार दी गोली, स्थिति नाजुक, इलाके में गश्ती से परेशान थे बदमाश …

Bihar Now

Top Australian Pokies Machines Real Money Free

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो