Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री ने बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर किया पौधरोपण,2.51 करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य से ज्यादा प्राप्त की गई उपलब्धि…

पटना,- मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने आज बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर आर0 ब्लॉक पथ पर आयोजित राज्यस्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम के तहत ‘पाटली’ पौधे का रोपण किया। इसके साथ ही पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा 9 अगस्त 2020 तक 2.51 करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया गया, जिसका समापन मुख्यमंत्री के वृक्षारोपण कार्य के द्वारा हुआ। राज्य में पर्यावरण संतुलन के लिये हरित आवरण बढ़ाने का कार्य आगे भी जारी रखने का मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया।

ज्ञात हो कि वर्ष 2020 के मॉनसून सीजन में बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर 9 अगस्त 2020 को एक दिन में 2.51 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया था। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों, परिवारों तथा संस्थाओं को शामिल किया गया लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के कारण एक साथ लोगों के इकट्ठा होने तथा अच्छे मॉनसून को देखते हुए पौधारोपण रणनीति में बदलाव किया गया और पौधारोपण का कार्यक्रम विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से शुरु कर दिया गया और आज 9 अगस्त 2020 को मुख्यमंत्री द्वारा वृक्षारोपण कार्य से इसका औपचारिक समापन हो गया है। 9 अगस्त तक 2.51 करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य को तो प्राप्त कर ही लिया गया है साथ ही आज तक 3.47 करोड़ पौधारोपण किये जा चुके हैं। इसकार्य में काफी संख्या में जल सहभागिता हुयी है। राज्य में हरित आवरण बढ़ाने के लिये अनेकों प्रयास शुरू किये गये और इस कार्य को गति देने के उद्देश्य से वर्ष 2012 में ‘हरियाली मिशन’ की स्थापना कर इसके तहत पिछले वर्ष तक 22 करोड़ पौधे लगाये गये। 26 अक्टूबर 2019 से जल-जीवन-हरियाली अभियान की शुरूआत की गयी है जिसमें बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कार्य एक प्रमुख अवयव है।

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री  सुशील कुमार मोदी, पथ निर्माण मंत्री  नंदकिशोर यादव, अपर मुख्य सचिव, पथ निर्माण  अमृत लाल मीणा, प्रधान सचिव पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन  दीपक कुमार सिंह, प्रधान सचिव ग्रामीण विकास विभाग  अरविंद कुमार चैधरी, आयुक्त पटना प्रमंडल  संजय अग्रवाल, प्रधान मुख्य वन संरक्षक  ए0के0 पांडेय, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी  गोपाल सिंह, बिहार नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव  अरविंद कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
’’’’’’

Related posts

सदन में मंत्री ने लांघी सारी सीमाए… अध्यक्ष को दिखाई उगंली, कहा – ज्यादा व्याकुल नहीं होइए…विस फिर से स्थगित..

Bihar Now

दो दिवसीय मिथिला लोक उत्सव का आज शाम 5 बजे से होगा आगाज

Bihar Now

RJD को एक और बड़ा झटका, रघुवंश प्रसाद सिंह का आरजेडी से इस्तीफा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो