Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

मुजफ्फरपुर में घर में घुसकर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक ही परिवार के 4 सदस्यों को मारी गोली…

मुजफ्फरपुर: बिहार में बदमाश इस कदर बेखौफ हो गए हैं कि घर पर चढ़कर गोलीबारी की घटना को अंजाम दे रहे हैं. मामला मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना अंतर्गत जजुआर ओपी क्षेत्र का है.

बुधवार (25 अक्टूबर) की रात बदमाशों ने एक ही परिवार के चार लोगों को गोली मार दी. तीन की हालत गंभीर है. मुजफ्फरपुर के ही निजी अस्पताल में सबका इलाज चल रहा है. इस घटना को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है.

घायलों में हेम ठाकुर (55 वर्ष), उनकी पत्नी मोती देवी (45 वर्ष), बड़ा बेटा अंकित कुमार (24 वर्ष) और छोटा बेटा अमन कुमार (22 वर्ष) शामिल हैं. इस गोलीबारी को लेकर आपस में किसी चीज को लेकर विवाद माना जा रहा है.

हालांकि पीड़ित परिवार का कहना है कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं था. पुलिस ने मौके से कई खोखे बरामद किए हैं. अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

इस गोलीबारी में घायल हुए हेम ठाकुर के छोटे बेटे अमन कुमार ने कहा, “रात के 9 या 9.30 बजे के आसपास की घटना है. हमलोग खाना खा रहे थे. अभिषेक कुमार, हर्ष ठाकुर, प्रशांत झा, अजीत कुमार और कुछ अज्ञात लोग घर पर आए थे.

आवाज देकर बुलाया तो मेरे पिता और भाई निकले थे. इसके बाद ये लोग अंधाधुंध फायरिंग करने लगे. बचाने के क्रम में मुझे भी हाथ में गोली लगी है. फायरिंग की वजह की जानकारी नहीं है. बाइक से आए थे. दो पिस्टल से फायरिंग की गई है.”

Related posts

“पत्रकारिता गौरव सम्मान” से सम्मानित किए गए मिथिला के लाल, विद्वानों की धरती काशी में मिला सम्मान…

Bihar Now

कोरोना का कोहराम जारी… कोरोना से जंग हार गए सहरसा के प्रख्यात बिजनेसमैन धरवेंद्र कुमार… इलाके में शोक की लहर…

Bihar Now

फिल्मी अंदाज में लॉकडाउन का जायजा लेने सड़कों पर निकले IPS पूरन झा, ड्यूटी में लापरवाही करते दिखे पुलिसकर्मी को लगाई फटकार, पिस्टल लहराते हुए लेते रहे जायजा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो