Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा… आग लगने से 4 बच्चों की जिंदा जलकर मौत … 6 गंभीर रूप से घायल…

रिपोर्ट – टिंकू कुमार

मुजफ्फरपुर के सदर थाना इलाके से वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ देर रात करीब 11 बजे तीन घरो में अचानक आग लग गई, जिसमें चार बच्चियां जिन्दा जल गई, वहीं आधा दर्जन लोग बुरी तरह झूलस गए हैं, जिन्हे इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है.

दरअसल देर रात सदर थाना क्षेत्र के रामदयालु स्टेशन के निकट झोपडीनुमा मकान में रह रहे नरेश राम के घर में अचानक आग लग गई, देखते ही देखते आग ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया जिसमे उनकी चार बेटियां 12 वर्षीय सोनी, 8 वर्षीय शिवानी, 5 वर्षीय अमृता और 3 वर्षीय रीता की जलकर मौत हो गई. आग इतनी तेजी से लगी कि किसी को निकलने और संभलने का मौका तक नहीं मिला.

वहीं इस अगलगी में नरेश के भाई राजेश और मुकेश राम के घर में भी आग लग गई, जिसमे करीब आधा दर्जन लोग झुलस गए, सबका इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है.

वही मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंचे सदर थाना की पुलिस ने आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया वहीं पुलिस द्वारा मृतक चारों बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

Related posts

बिहार को विशेष दर्जा नहीं मिलने पर विधानसभा में हंगामा, झुनझुना लेकर पहुंचा विपक्ष…

Bihar Now

सीएम ने लगवाया कोरोना का टीका… कोरोना का टीका सुरक्षित, बेफिक्र होकर लें कोरोना का टीका – सीएम नीतीश कुमार…

Bihar Now

दरभंगा में पुलिस टीम के साथ मारपीट: गांजा तस्कर को गिरफतार करने गई थी टीम, ग्रामीणों ने की हाथापाई, 3 गिरफ्तार

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो