Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी नाव बागमती नदी में पलटी… 2 लापता, नाव पर सवार थे 10 लोग…

मुजफ्फरपुर: जिले में बागमती नदी को पार कर रहे यात्रियों से भरी एक नाव दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. नाव पर तकरीबन एक दर्जन लोग सवार थे. हालांकि घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है तो कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं.

वहीं इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया है. मामले की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है. पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड के सरहचिया पंचायत के फतेपुर गांव का है, जहां के 10 लोग एक नाव पर सवार होकर अपने मवेशी के लिए बागमती नदी के उप धारा को पार कर चारा लाने जा रहे थे. इसी दौरान बागमती नदी के उप धारा में उक्त नाव अनियंत्रित होकर पलट गई.

इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी की स्थिति मच गई. वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कई लोगों को बागमती नदी के उप धारा से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. घटना की सूचना मिलते ही औराई अंचला अधिकारी मौके पर पहुंच राहत और बचाव कार्य का जायजा ले रहे हैं.

Related posts

जाको राखे साइयां, मार सके न कोय: कुछ इस तरह दरभंगा में एक बच्चे ने दी मौत को मात…

Bihar Now

मानवता हुई शर्मसार !… मुजफ्फरपुर में दलित महिला की निर्वस्त्र कर पिटाई, पति के साथ बदसलूकी

Bihar Now

Make Money Best Australian Pokies

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो