Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

मुजफ्फरपुर में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, सदर अस्पताल में बहाली रद्द करने को लेकर नाराज थे अभ्यर्थी..

अजय कुमार, बिहार नाउ, मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां स्वास्थ विभाग में बहाली रद्द करने के बाद बड़ी संख्या में छटनी ग्रस्त कर्मी सदर अस्पताल में जुट गए हैं।

इन लोगों की मांग है कि निरस्तीकरण आदेश को वापस ले। सदर अस्पताल में निरस्त किए गए बहाली के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। हटाए गए कर्मियों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही।कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग में निकाले गए बहाली को निरस्त करने के बाद स्वास्थ्य कर्मी की नाराजगी देखने लगी है।

आपको बता दें स्वास्थ विभाग के बहाली में काफी गड़बड़ियां पाई गई। जिसके बाद जिलाधिकारी के आदेश पर तत्काल इस बाली को निरस्त कर दिया है। सदर अस्पताल से लेकर एसकेएमसीएच तक स्वास्थ्य कर्मी इसको लेकर हंगामा करना शुरू कर चुके हैं।

गौरतलब हो कि कोरोना काल में स्वास्थ विभाग ने डॉक्टर एएनएम वार्ड बॉय लैब टेक्नीशियन समेत कई पदों पर करीब 700 से अधिक की बहाली की गई थी।

बहाल कर्मियों को हटा दिए जाने के फैसले के बाद कर्मियों में काफी आक्रोश है और अब वो लोग आंदोलन और धरना प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं।

इन कर्मियों का कहना है कि पदाधिकारियों ने यह कहकर हटा दिया है की कोरोना जिले में समाप्त हो गया अब बाहर कर्मियों की जरूरत नहीं है।जबकि करोना के मामले अभी भी मिल रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग में हुई बहाली को रद्द किये जाने के बाद अभ्यर्थियों के द्वारा सुबह से ही सदर अस्पताल रॉड को जाम करविरोध प्रदर्शन किया जा रहा था जिसके बाद नगर डीएसपी राम नरेस पासवान के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस पहुचकर प्रदर्शन कारियो को समझाया लेकिंव नहॉ मने और उग्र हो गए इसके बाद पुलिस ने बलप्रयोग कर प्रदर्शन कारियो को खदेड़ दिया वही कुछ लोगो को हिरासत में भी लिया है।
राम नरेस पासवान नगर डीएसपी ने बताया कि प्रदर्शन कारी उग्र हो गए इसके बाद बलप्रयोग करना पड़।

Related posts

बक्सर के गंगा नदी में फिर मिली 10 लाशें, प्रशासन अब तक 81 शवों को कर चुका है दफन…

Bihar Now

Casino Listings In New Zealand

Bihar Now

विधानसभा सत्र के दूसरे दिन जबरदस्त हंगामा, तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग… भारी हंगामे के बीच सदन स्थगित…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो