मुजफ्फरपुर में बुधवार सुबह 3 मजदूर करीब 30 फीट गहरे सीवरेज में फंस गए। घटना के तीन घंटे बाद तीनों मजदूरों को बाहर निकाला गया। DSP विनीता सिन्हा का कहना है कि ‘एक को सुरक्षित निकाल लिया गया है। दो का SKMCH में इलाज चल रहा है। दोनों की हालत गंभीर है…
हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि ‘इनमें दो की मौत हो चुकी है। एक को गंभीर हालत में SKMCH में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, तीनों मजदूर दूसरे राज्य के हैं। यहां ठेके पर काम करने आए थे।’
