Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्यबिहार

मुहर्रम को ले जिला प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च…

प्रभाष चंद्रा , सुपौल

सुपौल जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में मुहर्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन व पुलिसकर्मियों ने चौकसी बढ़ा दी है , इस दौरान कहीं भी अप्रिय घटना नहीं हो इसे लेकर पूरी तरह से जिला प्रशासन द्वारा एहतियातन कदम उठाये गये है । सौहार्द के माहौल में मुहर्रम संपन्न और विधि व्यवस्था बहाल रहे इसके लिए एसडीओ कयूम अंसारी ,डीएसपी विद्यासागर के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया , जो सदर बाजार के विभिन्न मार्गो में भ्रमण किया । इस फ्लैग मार्च के माध्यम से संदेश दिया कि प्रशासन पूरे तौर पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए तैयार है समाज मे कोई भी असामाजिक तत्व अगर गड़बड़ी करने की कोशिश की तो उन्हें बख्शा नही जाएगा ।उन पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी । फ्लैग मार्च में बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे खास कर फ्लैग मार्च में महिला पुलिस अधिकारी और महिला पुलिस बल भी शामिल हुआ , मुहर्रम पर्व को लेकर सभी प्रमुख स्थानों पर दंडाधिकारी व पुलिस अधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है .

Related posts

Big Breaking : बिहार समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके, घर से बाहर निकले लोग..

Bihar Now

बिहार में एक और पुल ध्वस्त, अगल-बगल के गांवों से टूटा संपर्क… बीते 12 दिन में 6 पुल धड़ाम, उठने लगे सवाल !…

Bihar Now

जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल नवादा का मना 13वां वार्षिकोत्सव, छात्र -छात्राओं ने बिखेरे जलवे

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो