Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मैनेजर ने ही लुटवा दिए फाइनेंस बैंक के 38 लाख रुपए, लूटे गए 30 लाख सहित मास्टरमाइंड गिरफ्तार …

मुजफ्फरपुर पुलिस ने एक निजी फाइनेंस बैंक से 38 लाख रूपए के लूट का सफल उदभेदन कर लिया है आपको बता दे की 7/12/23 मध्य रात्रि में अहियापुर थाना अंतर्गत शाहबाजपुर एक निजी फाइनेंस बैंक से 38 लाख रूपए की लूट हुई थी,

इसके बाद पुलिस ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए ऊपर जांच पड़ताल शुरू की फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर रूपक ओझा के फर्दब्यान के आधार पर अहियापुर थाना में मामला दर्ज कराया गया था इसके बाद कांड की गंभीरता व सफल उद्वेदन हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक के अनुश्रवन एवं सहायक पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया

उक्त टीम में थाना अध्यक्ष अहियापुर एवं जिला आसुचना इकाई मुजफ्फरपुर को शामिल किया गया, गठित टीम द्वारा मानवीय तकनीकी एवं सीसीटीवी फुटेज के साक्ष्य के आधार पर कांड का सफल उद्वेदन करते हुए घटना में संयुक्त फाइनेंस कर्मी किशन गुप्ता जो ब्रांच क्रेडिट मैनेजर के पद पर है,

इरफान अली जो यूनिट मैनेजर के पद पर है दोनों जिला पश्चिमी चंपारण को लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं लूट की गई राशि में से कुल 30,23,270 रुपए के साथ गिरफ्तार किया गया, इस तरह का आज रात फाइनेंस कर्मियों ने ही अपने एक साथी के साथ मिलकर फाइनेंस कंपनी में लूट कांड की साजिश रची थी, वहीं पुलिस तीसरे साथी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है

वही इस कांड के उद्वेदन और गिरफ्तारी में सम्मिलित टीम को वरीय पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरपुर के द्वारा नगद ₹25000 की राशि से पुरस्कृत किया गया, वही लूट में शामिल 30,23,270 रुपय, लूट में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल, तीन लुटे गए मोबाइल, घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल, और एक चाकू को पुलिस ने बरामद किया है, पूरे मामले की जानकारी मुजफ्फरपुर एसपी राकेश कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी

 

Related posts

अनियंत्रित बस की चपेट में आने से साइकिल सवार छात्र की मौत, चालक फरार…

Bihar Now

Big Breaking : बिहार में बेखौफ अपराधी, सरेआम दो लोगों को मारी गोली,हालत नाज़ुक…

Bihar Now

रमेश रंजन अमर रहे के गूजंते नारों के बीच शहीद रमेश का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव, गांव पहुंचते ही नहीं थम रहे आंसुओं की सैलाब !

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो