Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मोतिहारी के सुगौली नरकटियागंज रेलखंड पर चढ़ा पानी, ट्रेन का परिचालन बंद, बदले गए कई ट्रेन के रुट…

मोतिहारी में सिकरहना नदी कहर बरपा रही है। सुगौली से होकर गुजरने वाली सिकरहना नदी मानो इस बार सब कुछ अपने मे समाहित करने में लगी है। बाढ़ के पानी का हाल यह है कि सुगौली से हो कर गुजरने वाली रेलवे लाइन पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है।

साथ ही रेलवे स्टेशन पर भी पानी चढ़ गई है। बतादे की सुगौली नरकटियागंज रेल खंड के सुगौली मझौलिया के बीच पुल संख्या 248 पर बाढ के पानी के भारी दबाव के कारण रविवार को दोपहर के बाद रेल परिचालन बंद कर दिया गया है। साथ हीं रविवार के दोपहर से पुल संख्या 248 पर पानी का भारी दबाव बना हुआ है। जिसको देखते हुए रेल परिचालन को बंद कर दिया गया है।

परिचालन बंद होने से कई गाड़ियों का रुट बदल दिया गया है। साथ ही कुछ गाडियों को रद्द कर कर दिया गया है। जबकि परिचालन बंद होने से बहुत सारे यात्री स्टेशन से घर को लौट गये।

Related posts

Australian Mobile Casino No Deposit Bonus

Bihar Now

पीएम के बयान पर जेडीयू का प्रहार, विपक्षी एकता की बैठक से बौखलाहट में बीजेपी…

Bihar Now

हजारों की संख्या में शिक्षकों ने आक्रोश मार्च निकाल कर जताया विरोध…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो