Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

कैमूर में स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर रोक के लिए सड़कों पर उतरे लोग, जमकर किया विरोध…

अजीत कुमार ,कैमूर

कैमूर जिले में मोहनिया में स्मार्ट मीटर के खिलाफ में मांगे पूरी नहीं होने पर शहरवासी विद्युत कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन सौंपे।

दरअसल बिजली विभाग द्वारा लगाए जा रहे प्रीपेड स्मार्ट मीटर के विरुद्ध मोहनिया शहरवासी की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। इससे पहले शहर में पैदल मार्च करते हुए बिजली कंपनी के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया। जेई को दिए गए मांग पत्र में कहा गया है

कि भीषण गर्मी को देखते हुए इस प्रीपेड मीटर को लगाने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए।मांगे पूरी नहीं होने पर शहरवासी बिजली विभाग का घेराव करेंगे। शहरवासी की ओर से कहा गया है

कि बिजली विभाग कार्यालय द्वारा उपभोक्ताओं के घर पर प्रीपेड मीटर लगाया जा रहा है।जिसका विरोध किया गया।इस मामले में कहा गया है

कि बिजली विभाग द्वारा लगाए जा रहे प्रीपेड मीटर का यूनिट तेज होने के कारण शहरवासियों को बिजली की खपत से ज्यादा बिजली बिल भुगतान करना पड़ रहा है।विरोध प्रदर्शन में चेयर मैन प्रतिनिधि इंद्रजीत राम,जीप सदस्य गीता पासी,शौकत अंसारी,संतोष चौधरी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे ।

Related posts

Bihar Now

बिहार को मिली बड़ी सौगात !… मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया बिहार के सबसे बड़े परीक्षा केंद्र का उद्घाटन…

Bihar Now

Breaking: बिहार में बढ़ाई गई लॉक डाउन की अवधि, सरकार ने जारी किए आदेश…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो